पति ने फांवड़े से ताबड़तोड़ वार कर की पत्नी की हत्या, मना करने के बाद भी युवक से बात करती थी पत्‍नी

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि, ग्वालियर। अपनी पत्नी की हत्या कर भागे आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला है पुरानी छावनी इलाके का, उसने फांवड़े से ताबड़तोड़ वार कर पत्नी की हत्या कर डाली थी। जब उससे पूछताछ की गई तो बोला- बार-बार मना किया था, फिर भी रवि जाटव से बात करती थी। इसी बात पर झगड़ा हुआ था। इसी के चलते उसे मार डाला। रोज मीना कुशवाह की उसके पति बलवीर कुशवाह ने हत्या कर दी थी। घर में ही मीना की लाश पड़ी मिली थी। उसके शरीर पर धारदार हथियार से वार के छह निशान थे। एक निशान डंडे का था। पुलिस आरोपित की तलाश कर रही थी। पुरानी छावनी थाना प्रभारी विनय सिंह तोमर ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने पूछताछ में बताया कि फांवडे से पत्नी पर वार कर उसकी हत्या कर दी थी। इसके बाद वह फरार हो गया था। चरित्र संदेह पर उसने हत्या की थी। उसने बताया कि उसकी पत्नी रवि जाटव से फोन पर बात करती थी। यह उसे नापसंद था। इसलिए उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। लूट के मामले में फरार चल रहे दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सीएसपी महाराजपुरा सर्किल नागेंद्र सिंह सिकरवार ने बताया कि आरोपितों पर 2-2 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पकड़े गए आरोपितों के नाम बलराम सिंह और गजराज सिंह बताए गए हैं।

- Advertisement -

Latest news

टैक्स सेविंग के लिए कुछ ही दिन का समय:पोस्ट ऑफिस की इन 5 स्कीम्स में कर सकते हैं निवेश

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I वित्त वर्ष 2024-25 खत्म होने में अब करीब 1 महीने का समय बचा है। ऐसे में अगर...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here