hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
ताजा खबरेंदेश
Trending

पंजाब सरकार ने छीनी राघव चड्‌ढा की सुरक्षा:AAP का दावा- केंद्र से Z+ सिक्योरिटी मिलेगी

आम आदमी पार्टी (AAP) और उसके राज्यसभा सांसद राघव चड्‌ढा के बीच का विवाद और बढ़ गया है। पंजाब की CM भगवंत मान की अगुआई वाली AAP सरकार ने राघव चड्‌ढा की सिक्योरिटी छीन ली है। पंजाब के सहप्रभारी, सांसद और राज्यसभा में उपनेता होने के नाते राघव चड्‌ढा को पंजाब पुलिस की सिक्योरिटी मिली थी।

आम आदमी पार्टी के दिल्ली के नेता सौरभ भारद्वाज ने सोशल मीडिया (X) पर दावा किया कि राघव चड्‌ढा को केंद्र सरकार ने जेड प्लस सिक्योरिटी दे दी है। केंद्र सरकार आखिर राघव चड्‌ढा पर इतनी मेहरबान क्यों है? हालांकि, चड्‌ढा के करीबी सोर्सेज के मुताबिक अभी उन्हें केंद्र से सुरक्षा नहीं मिली है।

जानकारी के मुताबिक उन्हें जल्द केंद्रीय सुरक्षा मिल सकती है। तब तक उन्हें दिल्ली पुलिस की सिक्योरिटी दी जा सकती है। 2 हफ्ते पहले AAP ने राघव चड्‌ढा को राज्यसभा में पार्टी उपनेता के पद से हटाकर दूसरे सांसद अशोक मित्तल को यह पद दे दिया था। उसके बाद से ही AAP और राघव चड्‌ढा के बीच खूब बयानबाजी भी चली।

• उपनेता पद से हटाया गया: आम आदमी पार्टी ने 2 अप्रैल को राघव चड्ढा को राज्यसभा में पार्टी के उपनेता के पद से हटा दिया। उनकी जगह पंजाब के सांसद अशोक मित्तल को यह जिम्मेदारी सौंपी गई। AAP ने राज्यसभा सचिवालय को सूचित किया कि राघव चड्ढा को अब सदन में बोलने के लिए पार्टी कोटे से समय न दिया जाए।

• राघव बोले- मुझे खामोश किया गया, हारा नहीं हूं: चड्ढा ने इस पर नाराजगी जताते हुए कहा- मुझे खामोश करवाया गया है, लेकिन मैं हारा नहीं हूं। जिन लोगों ने पार्लियामेंट में मेरे बोलने का अधिकार मुझसे छीन लिया, मुझे खामोश कर दिया, मैं उन्हें भी कुछ कहना चाहता हूं। मेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना। मैं वो दरिया हूं, जो वक्त आने पर सैलाब बनता है।

• AAP नेता सामने आए, कहा- पार्टी लाइन से हटे राघव: राघव के वीडियो के सामने आते ही अनुराग ढांडा, सौरभ भारद्वाज, आतिशी, सीएम भगवंत मान जैसे कई AAP नेता सामने आए। उन्होंने कहा कि जब केजरीवाल अरेस्ट हुए तो राघव चड्‌ढा आंखों के ऑपरेशन की बात कहकर UK में थे। संसद में केंद्र सरकार और PM मोदी से सवाल नहीं पूछते, वे मोदी से डरते हैं। वे राष्ट्रीय मुद्दों के बजाय समोसे के रेट जैसे छोटे मुद्दे उठाते हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × four =

Back to top button