PoK की रावलकोट जेल से 19 कैदी फरार: इंडिया का मोस्ट वांटेड कैदी भी भागा

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि/ पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) की रावलकोट जेल से 19 कैदी फरार हो गए हैं। इनमें से 6 को मौत की सजा सुनाई गई थी। घटना पुंछ के रावलकोट जेल की है, जो मुजफ्फराबाद से करीब 110 किमी दूर है। रविवार दोपहर करीब 2:30 बजे एक कैदी ने पहरेदार से कहा कि वह उसकी लस्सी बैरेक तक ला दे।

जब पहरेदार ऐसा करने पहुंचा, तब कैदी ने बंदूक तानकर उसे दबोच लिया और उसकी चाबियां छीन लीं। पाकिस्तानी मीडिया डॉन के मुताबिक, इसके बाद कैदी ने बाकी बैरेक का ताला भी खोल दिया। फिर सभी कैदी मेन गेट की तरफ भागे। इस दौरान पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक कैदी की मौत हो गई।

मामला सामने आने के बाद, अधिकारियों ने डिप्टी सुपरिन्टेंडेंट समेत जेल के 8 अफसरों को हिरासत में लिया है। PoK की सरकार ने मामले की जांच के लिए एक कमेटी का भी गठन किया है। PoK के प्रधानमंत्री अनवार-उल-हक ने जेल के कई अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है।

भागे गई कैदियों में से 6 को आतंक फैलाने के मामले में मौत की सजा सुनाई जा चुकी है। इनके फरार होने के बाद इलाके की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जगह-जगह पुलिस को तैनात किया गया है। पाकिस्तान के पुंछ में आने-जाने के सभी रास्तों को बंद कर दिया गया है।

जेल तोड़कर भागने के प्लानिंग सुधनोती शहर से गिरफ्तार हुए गाजी शहजाद ने की थी। उसे पिछले साल काउंटर टेररिज्म डिपार्टमेंट ने 3 साथियों के साथ पकड़ा था। पाकिस्तान के पुंछ के रावलकोट शहर में मौजूद यह जेल करीब 30 साल पुराना है। इस वजह से यह काफी खराब हालत में भी है।

- Advertisement -

Latest news

इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी को मिली जमानत, 265 दिन सलाखों के पीछे गुजारे 

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी को तोशाखाना से जुड़े मामले में जमानत...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

लॉरेंस के भाई अनमोल बिश्नोई पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित; एनआईए ने 2022 के मामलों में दाखिल की चार्जशीट

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I गैंगस्टर लॉरेंस के भाई अनमोल बिश्नोई पर नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने 10 लाख रुपए का इनाम...

ओडिशा में 120KM की रफ्तार से चलेगी हवा, तूफान को लेकर आया नया अपडेट; पढ़ें कहां-कहां दिखेगा असर

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I अंडमान सागर से उठा चक्रवाती तूफान दाना 23 अक्टूबर तक बंगाल की खाड़ी पहुंच जाएगा। 24 अक्टूबर...

इंडिगो-विस्तारा समेत 30 विमानों को बम से उड़ाने की धमकी, एअर इंडिया भी हुआ अलर्ट

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I 30 विमानों को एक बार फिर सोमवार देर रात बम से उड़ाने की धमकी मिली है। न्यूज...

साइक्लोन ‘दाना’:बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान, तेज हवा-बारिश जारी

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान ‘दाना’ 24 अक्टूबर की देर रात करीब 2 बजे ओडिशा...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here