पुराने गानों के निर्देशक लता मंगेशकर ने अपनी जादुई आवाज भारतीय सिनेमा में दी
लता मंगेशकर भारतीय सिनेमा को कई कल्ट क्लासिक गाने दिए

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि। 31 साल पुराने इस गाने की एक लाइन पसंद आने पर डायरेक्टर ने इसे 24 बार रिजेक्ट किया था। आखिरकार 24वीं कोशिश के बाद इसे लता मंगेशकर ने अपनी जादुई आवाज दी।लता मंगेशकर भारतीय सिनेमा को कई कल्ट क्लासिक गाने दिए हैं। स्वर साम्राज्ञी की जादुई आवाज सुनने में कोई गाना जितना जादुई और मधुर लगता है कहीं ना कहीं इसके बनने के पीछे भी कड़ी मेहनत छुपी होती है।
एक ऐसा गाना 31 साल पहले बना था जिसे लिरिसिस्ट ने लगभग 24 बार लिखा था। दरअसल डायरेक्टर को उस गाने की एक लाइन पसंद नहीं आ रही थी और इसीलिए उसे बार-बार लिखवाया गया। आखिरकार 24वीं बार में उन्हें यह पसंद आई और फिर ये गाना लीजेंडरी गायक लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar) की आवाज में रिकॉर्ड किया गया।लता मंगेशकर की आवाज में बना कल्ट जिस गीत यहां बात की जा रही हैं वह 1995 में रिलीज हुई हिंदी सिनेमा की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे का है। जिसके लिरिक्स हैं- मेरे ख्वाबों में जो आए जिसके बोल आनंद बख्शी ने लिखे थे लेकिन फिल्म के डायरेक्टर आदित्य चोपड़ा हर बार एक नई लाइन लिखने के बाद इसे रिजेक्ट कर देते थे।दरअसल आदित्य चोपड़ा इस गाने में काजोल के किरदार सिमरन के सपनों के राजकुमार की कल्पना को एकदम परफेक्ट दिखाना चाहते थे। जिसके लिए आनंद बख्शी को इसके लिरिक्स बार-बार बदलने पड़े।
आखिरकार 24वीं कोशिश के बाद उन्हें ये गाना पसंद आया और फिर लता मंगेशकर ने इसे आवाज दी। फिल्म के साथ ही यह गाना भी सुपरहिट हो गया और आज भी कल्ट क्लासिक गानों की लिस्ट में शुमार है। वहीं काजोल का व्हाईट टॉवेल में डांस और चुलबुला अंदाज भी दर्शकों को काफी पसंद आया।दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ 1995 की म्यूजिकल रोमांटिक फिल्म है। इसे आदित्य चोपड़ा ने लिखा और डायरेक्ट किया था। फिल्म में शाहरुख खान और काजोल ने राज और सिमरन का रोल निभाया है, जिन्हें दोस्तों के साथ यूरोप की छुट्टियों के दौरान एक-दूसरे से प्यार हो जाता है। राज सिमरन के परिवार का दिल जीतने की कोशिश करता है ताकि वे शादी कर सकें, लेकिन सिमरन के पिता ने बहुत पहले ही उसकी शादी अपने दोस्त के बेटे से करने का वादा कर दिया होता है।होम





