पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की तबीयत बिगड़ी,बुखार और कमजोरी की शिकायत के बाद दिल्ली AIIMS में भर्ती

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि । कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें बुखार और कमजोरी की शिकायत के बाद दिल्ली AIIMS में भर्ती कराया गया है। 88 साल के डॉ. सिंह का इलाज AIIMS के कार्डियो न्यूरो टावर में किया जा रहा है।

देर शाम AIIMS के डॉक्टरों ने बताया कि उनकी हालत अभी स्थिर है। उन्हें बुखार की वजह से भर्ती कराया गया है।

मनमोहन सिंह फिलहाल राजस्थान से राज्यसभा सदस्य हैं। वो 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे। मनमोहन की जांच के लिए दिल्ली AIIMS में एक मेडिकल बोर्ड का गठन किया गया है। इसे वहां के डायरेक्टर रणदीप गुलेरिया हेड कर रहे हैं।

मनमोहन सिंह इस साल 19 अप्रैल को कोरोना वायरस से भी संक्रमित हो गए थे। उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया था। 10 दिन के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्‌टी मिली थी।

डॉ. मनमोहन सिंह को शुगर की भी बीमारी है। उनकी दो बाईपास सर्जरी भी हो चुकी है। पहली सर्जरी 1990 में ब्रिटेन में हुई थी, जबकि 2009 में एम्स में उनकी दूसरी बाईपास सर्जरी की गई थी। पिछले साल एक दवा के रिएक्शन और बुखार होने के बाद भी मनमोहन सिंह को एम्स में भर्ती कराया गया था।

मनमोहन इस साल 19 अप्रैल को कोरोना वायरस से भी संक्रमित हो गए थे। उनका इलाज दिल्ली AIIMS में चला था। खास बात ये थी कि पूर्व PM भारत बायोटेक की कोवैक्सिन की दोनों डोज ले चुके थे। उन्हें पहला शॉट 3 मार्च और दूसरा डोज 4 अप्रैल को दिया गया था।

- Advertisement -

Latest news

बलिया में 20 करोड़ की लागत से बनने जा रही हैं दो सड़कें

राष्ट्र आजकल/प्रदीप बच्चन/ बलिया यूपी बलिया(यूपी) की भाजपा विधायक केतकी सिंह के प्रयास से वर्षों से जर्जर सड़क की...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

आम आदमी पार्टी ने गांधी जी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि मंडला। आम आदमी पार्टी मंडला के कार्यकर्ताओं ने रंगरेज घाट नर्मदा तट पर स्थित गांधी मैदान पहुंचकर महात्मा गांधी...

बलिया में 20 करोड़ की लागत से बनने जा रही हैं दो सड़कें

राष्ट्र आजकल/प्रदीप बच्चन/ बलिया यूपी बलिया(यूपी) की भाजपा विधायक केतकी सिंह के प्रयास से वर्षों से जर्जर सड़क की...

मुक्तिधाम में व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

राष्ट्र आजकल/रिजवान मंसूरी/सिहोरा जबलपुर सिहोरा खितौला में हिरन नदी मुक्तिधाम में व्यवस्था के लिए...

गौ सेवा में समर्पित विद्या सागर सेवा आश्रम समिति को सरकार से सहयोग की दरकार

राष्ट्र आजकल/रिजवान मंसूरी/सिहोरा जबलपुर सिहोरा - आवारा और सड़क दुर्घटना से घायल गौ वंश की सेवा को लगातार समर्पित...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here