पूर्वी लद्दाख में चीन की बड़ी हिमाकत, पैंगोंग झील से सटे इलाके में बना रहा बंकर… सैटेलाइट तस्वीरों ने खोले राज

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि/ चीन की सेना पूर्वी लद्दाख में पैंगोंग झील के बॉर्डर के पास बड़े पैमाने पर हथियार इकट्ठा कर रही है। US फर्म ब्लैकस्काई ने इसकी सैटेलाइट इमेज जारी की हैं। ब्लैकस्काई का दावा है कि इन इमेज में चीनी सैनिकों के बंकर दिखाई दे रहे हैं। इन्हें हथियार और ईंधन के भंडारण के लिए बनाया गया है।

ये बंकर 2021-22 के दौरान बनाए गए हैं। इनमें ईंधन और हथियारों को छिपाया गया है। इस जगह पर बख्तरबंद गाड़ियां भी देखी गई हैं।

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, पैंगोंग झील के पास सिरजैप में चीनी सैनिकों का बेस है। यहां चीनी सैनिकों का मुख्यालय भी है। इस जगह पर भारत अपना दावा करता आया है। ये LAC से सिर्फ 5 किलोमीटर दूर है।

5 मई 2020 को चीनी सैनिक और भारतीय सैनिकों के बीच झड़प हो गई थी। उस वक्त ये पूरा इलाका खाली था। यहां न कोई गाड़ी थी, न ही कोई चौकी। चीनी सेना ने इसके बाद इलाके में धीरे-धीरे अपनी गतिविधियां बढ़ाईं।

ब्लैकस्काई ने जो तस्वीर ली है वह 30 मई 2024 की है। इसमें एक भूमिगत बंकर साफ दिख रहा है। इस बंकर में 5 दरवाजे हैं। बंकर को इस तरह डिजाइन किया गया की इसे हवाई हमले से कोई नुकसान न हो।

ब्लैकस्काई के एक विशेषज्ञ ने नाम उजागर न करने की शर्त बताया कि इस बेस में कई बख्तरबंद गाड़ियों को छिपाया जा सकता है, परीक्षण रेंज, ईंधन और गोला-बारूद को इकट्ठा करने के लिए जगह भी है। चीनी सेना ने इस बंकर तक पहुंचने के लिए सड़कों और खाइयों का नेटवर्क बनाया है।
ये बेस गलवान घाटी से 120 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में है, जहां जून 2020 को भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच झड़प हुई थी। इस दौरान 20 भारतीय सैनिकों की जान चली गई थी। अब तक भारत सरकार की तरफ से कोई भी जवाब नहीं आया है।

एक पूर्व भारतीय सेना के अधिकारी ने नाम न जाहिर करने की शर्त पर बताया कि आज के समय में उपग्रहों या हवाई निगरानी प्लेटफार्मों का उपयोग करके सब कुछ सटीक रूप से पता लगाया जा सकता है। बेहतर सुरक्षा व्यवस्था बनाने के लिए सुरंग बनाना ही एकमात्र उपाय है।

- Advertisement -

Latest news

Topp 20 Nätcasino Utan Registrering! ️

Casino Utan Konto Och Registrering I Sweden År 2025ContentInsättningar Och Uttag Med TrustlyCasino I Avsaknad Av Svensk Licens – Spela På Casinon Utan SpelpausUttagsregler...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Best Gambling Sites In Bangladesh In 2025 Leading Bd Bookies

Betting Web-site In Bangladesh: Best 10 Best Bookmakers List 2025ContentIs That Legal To Gamble Online In Bangladesh? Features & Options Offered By Bangladeshi BookmakersHow...

Online Games In Bangladesh For Genuine Money

Play Beauty Casino Online In Bangladesh In 2025"ContentWhat Will Be Glory Casino? Downloading The Ios AppLogin And Sign Up At Glory On Line Casino...

Вход же Личный Кабинет 1xbet Как Войти а Официальном Сайте Букмекерской Конторы

1xbet ᐉ Ставки На Спорт Онлайн ᐉ Букмекерская Контора 1хбет ᐉ 1xbet ComContent🏆что условием Букмекерская Компания 1xbet?Общая Информация о Казино 1xbetРекомендации И Советы остального...

1xbet Скачать 1xbet Mobile App Мобильное Приложение Для Ставок а Спорт Андроид, Айфон Mobil 1xbet Com

1xbet Скачать 1xbet Mobile App Мобильное Приложение Для Ставок На Спорт Андроид, Айфон 1-x-bet ComContentФункционал Приложения💵 только Вывести Деньги со 1xbet Через Программу?Bet —...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here