पूर्व मुख्‍यमंत्री कमल नाथ के निवास पर पहुंची

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि ,छिंदवाड़ा। भाजपा प्रत्‍याशी विवेक बंटी साहू के आरोप के बाद पुलिस टीम कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्‍यमंत्री कमल नाथ के निवास पर पहुंची है। लोकसभा चुनाव में छिंदवाड़ा सीट से भाजपा के उम्‍मीदवार विवेक बंटी साहू ने कमल नाथ के पीए आर के मिगलानी की श‍िकायत की है। पुलिस से की गई शिकायत में कहा गया है कि उनका एक वीडियो वायरल करने के लिए 20 लाख रुपये का प्रलोभन दिया गया है। बताया जाता है कि करीब चार थानों का पुलिस बल कमल नाथ के आवास पर पहुंचा। मीडिया को पुलिस अधिकारियों ने अभी कोई जानकारी नहीं दी है। वहीं छिंदवाड़ा पुलिस भोपाल नहीं पहुंची है। एसीपी कोतवाली अनीता प्रभा शर्मा भोपाल ने इसे कन्फर्म किया है। जांच में शामिल छिंदवाड़ा सीएसपी अजय राणा से भी बात हुई है। दोनों का कहना है पुलिस भोपाल नहीं आई है। भाजपा प्रवक्‍ता डा हितेश वाजपेयी ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कमल नाथ को अपने अंतिम राजनीतिक सफर पर अवैध शराब, पैसा और सीडी के स्तर से बचना चाहिए। इस मामले में भाजपा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस शिकारपुर पहुंची। इसके बाद से शिकारपुर पर लोगों की भीड़ जुटने लगी। हालांकि पुलिस इसे रूटीन जांच बता रही है

- Advertisement -

Latest news

टैक्स सेविंग के लिए कुछ ही दिन का समय:पोस्ट ऑफिस की इन 5 स्कीम्स में कर सकते हैं निवेश

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I वित्त वर्ष 2024-25 खत्म होने में अब करीब 1 महीने का समय बचा है। ऐसे में अगर...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here