hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
इंदौरमध्यप्रदेश

राजा रघुवंशी हत्याकांड में आरोपी सोनम की जमानत निरस्त

निचली अदालत ने सशर्त दी थी जमानत

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि | इंदौर के सबसे चर्चित कांड राजा रघुवंशी हत्याकांड में आरोपी सोनम की जमानत निरस्त को लेकर मेघालय हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई है। पति की हत्या की आरोपी सोनम रघुवंशी के वकीलों ने लिखित में दलीलें हाईकोर्ट में पेश कर दी है। कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है। जल्द फैसला आने की उम्मीद है।

मेघालय हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान सोनम के वकील पेश हुए। पहले उन्होंने कोर्ट को बताया कि वे लिखित दलीलें पेश कर देंगे, जिसके बाद कोर्ट ने पेश होने के बाद फैसला सुरक्षित रखने का आदेश दिया। कोर्ट बंद होने के पहले लिखित में दलीलें पेश कर दी गई, जिसके बाद कोर्ट ने सुनवाई पूरी होने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया।

हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान सोनम के वकील एस. खिटीम ने अदालत से कहा कि मामला काफी बड़ा और जटिल है, इसलिए अतिरिक्त समय की आवश्यकता है। इस पर अदालत ने एक दिन की मोहलत देते हुए अगली सुनवाई 10 जून के लिए निर्धारित कर दी। जानकारी के लिए बता दें कि बीती 27 अप्रैल 2026 को जिला कोर्ट ने सोनम रघुवंशी को सशर्त जमानत दी थी। जिसके बाद से ही विवाद खड़ा हो गया था कि पति की मौत की आरोपी के जमानत कैसे मिल गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen + one =

Back to top button