राष्ट्रपति ने घर जाकर आडवाणी को ‘भारत रत्न’ से किया सम्मानित, पीएम मोदी भी रहे मौजूद

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को आज देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न दिया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनके घर जाकर उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू भी उपस्थित थे।

न्यूज एजेंसी ANI ने बताया कि आडवाणी के खराब स्वास्थ्य के कारण ये फैसला लिया गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने 3 फरवरी को उन्हें भारत रत्न देने की घोषणा की थी। वे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और भाजपा के संस्थापक सदस्य नाना जी देशमुख के बाद ये सम्मान पाने वाले भाजपा और RSS से जुड़े तीसरे नेता हैं।

राष्ट्रपति ने शनिवार (30 मार्च) को राष्ट्रपति भवन में 4 शख्सियतों को मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया था। इनमें पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, पूर्व प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिम्हा राव, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर और कृषि वैज्ञानिक डॉ. एमएस स्वामीनाथन शामिल हैं।

चारों शख्सियतों के परिजनों ने राष्ट्रपति भवन में यह सम्मान हासिल किया। नरसिम्हा राव के बेटे पीवी प्रभाकर राव, चौधरी चरण सिंह के पोते जयंत चौधरी, कर्पूरी ठाकुर के बेटे रामनाथ ठाकुर और एमएस स्वामीनाथन की बेटी नित्या राव ने राष्ट्रपति से यह सम्मान लिया।

- Advertisement -

Latest news

बलिया में 20 करोड़ की लागत से बनने जा रही हैं दो सड़कें

राष्ट्र आजकल/प्रदीप बच्चन/ बलिया यूपी बलिया(यूपी) की भाजपा विधायक केतकी सिंह के प्रयास से वर्षों से जर्जर सड़क की...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

बलिया में 20 करोड़ की लागत से बनने जा रही हैं दो सड़कें

राष्ट्र आजकल/प्रदीप बच्चन/ बलिया यूपी बलिया(यूपी) की भाजपा विधायक केतकी सिंह के प्रयास से वर्षों से जर्जर सड़क की...

पार्वती नदी पर बन रहा है वैकल्पिक मार्ग कार्य चालू

राष्ट्र आजकल/मुकेश बैरागी/जिला ब्यूरो भोपाल बैरसिया नरसिंहगढ़ को जोड़ने वाले रोड पर पार्वती नदी का पुल जो की क्षतिग्रस्त...

मुक्तिधाम में व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

राष्ट्र आजकल/रिजवान मंसूरी/सिहोरा जबलपुर सिहोरा खितौला में हिरन नदी मुक्तिधाम में व्यवस्था के लिए...

गौ सेवा में समर्पित विद्या सागर सेवा आश्रम समिति को सरकार से सहयोग की दरकार

राष्ट्र आजकल/रिजवान मंसूरी/सिहोरा जबलपुर सिहोरा - आवारा और सड़क दुर्घटना से घायल गौ वंश की सेवा को लगातार समर्पित...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here