hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
छत्तीसगढ़बिलासपुर

रात में एक तेंदुआ ग्रामीण के घर में घुसा, दो ग्रामीणों पर हमला 

वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शूरू की

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि, धमतरी। रात में एक तेंदुआ ग्रामीण के घर में घुसकर दो ग्रामीणों पर हमला कर दोनों को घायल कर दिया। गंभीर हालत में ग्रामीणों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है, लेकिन कुछ समय बाद उसी घर में तेंदुए की लाश मिली, इसे लेकर वन विभाग व ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर तेंदुए की घर के अंदर मौत कैसे हो गई। फिलहाल वन विभाग शव को अपने कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है और तेंदुए की मौत का कारण जानने जुटी हुई है।

घायलों और उनके स्वजन से भी तेंदुए की मौत को लेकर पूछताछ हो रही है। फिलहाल मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार धमतरी जिले के नगरी वनांचल क्षेत्र के ग्राम कर्राघाटी में देर रात तेंदुए एक घर में घुसकर दो लोगों पर हमला कर दोनों को घायल कर दिया।

घायलों को स्वजन उपचार के लिए नगरी अस्पताल में भर्ती कराया है। दोनों का उपचार जारी है। एक अगस्त को घटना की जानकारी पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शूरू कर दी है। यह पूरा मामला नगरी ब्लॉक के बिरगुड़ी वन परिक्षेत्र की बताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

9 − five =

Back to top button