मध्यप्रदेश
रायसेन में हुआ बड़ा विवाद किले में ‘सिप्पा’ तोप के साथ रील बनाना पड़ गया युवकों को भारी

रायसेन किले से रमजान माह में सहरई और अफ्तारी के समय चलाई जाने वाली तोप (सिप्पा) के साथ कुछ मुस्लिम युवकों की ईरान का समर्थन करने वाली रील इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गई है। वीडियो सामने आने के बाद मामले को लेकर विवाद खड़ा हो गया है।
युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
मानव अधिकार आयोग के सदस्य प्रियंक कानूनगो ने भी सोशल मीडिया पर उक्त वीडियो साझा करते हुए संबंधित युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं शहर के कई हिंदू संगठनों के लोगों ने भी वीडियो शेयर कर आरोपित युवकों पर कार्रवाई की मांग उठाई है।
तोप चलाने की अस्थायी अनुमतिजानकारी के अनुसार रायसेन किला पुरातत्व विभाग के अधीन है। यहां रमजान माह के दौरान सहरई और अफ्तारी के समय एक छोटी तोप, जिसे सिप्पा कहा जाता है, चलाने की अस्थायी अनुमति जिला प्रशासन द्वारा दी जाती है।





