hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
मनोरंजन

Salim Khan Hospitalized: पिता की तबीयत का हाल जानने पहुंचे सलमान खान

हिंदी सिनेमा के दिग्गज पटकथा लेखक और सुपरस्टार Salman Khan के पिता सलीम खान को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद मुंबई के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं के चलते उन्हें आईसीयू में निगरानी में रखा गया है।

समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार सुबह उनकी तबीयत अचानक खराब हुई, जिसके बाद उन्हें मुंबई के Lilavati Hospital में एडमिट कराया गया। फिलहाल डॉक्टरों की टीम उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए है।

सलमान खान पहुंचे अस्पताल

पिता की तबीयत बिगड़ने की खबर मिलते ही सलमान खान अपने सभी तय कार्यक्रम रद्द कर तुरंत अस्पताल पहुंचे। हालांकि, खान परिवार की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

 

फैंस कर रहे दुआ

90 वर्षीय सलीम खान के अस्वस्थ होने की खबर से फिल्म इंडस्ट्री और उनके प्रशंसकों में चिंता का माहौल है। सोशल मीडिया पर फैंस उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

सलीम-जावेद की यादगार जोड़ी

सलीम खान ने Javed Akhtar के साथ मिलकर हिंदी सिनेमा को कई कालजयी फिल्में दीं। उनकी कलम से निकली कुछ चर्चित फिल्में हैं-

 

सीता और गीता

 

शोले

 

डॉन

 

दीवार

 

जंजीर

 

हाथे मेरे साथी

 

मिस्टर इंडिया

करीब दो दर्जन फिल्मों की पटकथा लिख चुके सलीम खान ने बीते 25 नवंबर 2025 को अपना 90वां जन्मदिन मनाया था। फिलहाल सभी की नजरें उनके स्वास्थ्य से जुड़ी अगली अपडेट पर टिकी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 2 =

Back to top button