सांपों का जहर और विदेशी लड़कियों के साथ पार्टी, बिग बॉस ओटीटी 2 विजेता एल्विश समेत छह पर केस

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि। नोएडा में चल रहे रेव पार्टी मामले में पुलिस ने पांच आरेापियों को अरेस्‍ट किया है। एफआईआर में एल्विश यादव का नाम भी शामिल है। आरोप है कि एल्विश यादव अपने अन्‍य यूट्यूब मित्रों के साथ नोएडा और एनसीआर के फार्म हाउसों में जहरीले सांपों के साथ शूट करते हैं। इसके अलावा रेव पार्टी में विदेशी लड़कियां बुलाकर सांप के जहर को नशे के रूप मे यूज करने का भी आरोप है।

नोएडा: रियलिटी शो बिग बॉस से चर्चा में आए यूट्यूबर एल्विश यादव पर कई गंभीर आरोप लगे हैं। नोएडा में सेक्‍टर 49 पुलिस स्‍टेशन में उनके खिलाफ जहरीले सांपों की तस्‍करी और गैरकानूनी रेव पार्टियां करने के आरोप में एफआईआर दर्ज हुआ है। यह मुकदमा बीजेपी सांसद मेनका गांधी की संस्‍था पीपल फॉर एनिमल में काम करने वाले गौरव गुप्‍ता ने कराया है। आरोप है कि एल्विश यादव नोएडा और एनसीआर के फार्म हाउसों में जिंदा सांपों के साथ वीडियो शूट कराते हैं। साथ ही रेव पार्टी में सांप के जहर का भी यूज होता है। पुलिस ने इस मामले में पांच आरोपियों को अरेस्‍ट किया है। इनके कब्‍जे से 9 जहरीले सांप और 20 मिलीमीटर जहर बरामद हुआ है। इनमें पांच कोबरा, एक अजगर, दो दोमुंहे सांप और एक रेट स्‍नेक है।

पुलिस ने बताया कि इस मामले में एल्विश यादव समेत छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जिन पांच लोगों को पकड़ा गया है उनकी पहचान राहुल, टीटूनाथ, जयकरन, नारायण और रविनाथ के रूप में हुई है। एनजीओ पीपल फॉर एनिमल में वेलफेयर ऑफिसर के रूप में कार्यरत गौरव गुप्‍ता की तहरीर में लिखा है कि उन्‍हें सूचना मिली थी कि एल्विश यादव अपने साथियों के साथ नोएडा और एनसीआर के फॉम हाउसों पर गैरकानूनी तरीके से रेव पार्टी का आयोजन करते हैं। इन पार्टियों में बाकायदा विदेशी लड़कियां को बुलाकर स्‍नेक वैनम (सांप का जहर) और अन्‍य नशीले पदार्थों का सेवन करते हैं। इस सूचना पर हमारे एक मुखबिर ने एल्विश यादव से संपर्क किया और उनसे नोएडा में रेव पार्टी करने और कोबरा वैनम का प्रबंध करने को कहा। एल्विश ने मुखबिर को अपने एजेंट राहुल का फोन नंबर दिया और कहा कि मेरा नाम लेकर बात कर लो, ये सारी व्‍यवस्‍था करा देंगे।

- Advertisement -

Latest news

Mostbet Com’da Oynamak Mı Istiyorsunuz? Buradan Giriş Yapın

Mostbet Tr ️ Sah Site Giriş Ve KayıtContentKişisel Hesabınıza Para Yatırma YöntemleriMostbet’teki Oyuncular Için BonuslarQ: Mostbet Türkiye Üzerinden Hangi Tür Bahisler Yapılabilir? Mostbet Giriş,...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

1xbet Казино официальным Сайт И Зеркало ️ Играть на Деньги В те Слоты 1хбет

1xbet Казино Официальный Сайт 1хбет 1xbet свободное Зеркало"ContentАктуальное Зеркало Казино 1хбет На следующееДругие Азартные ИгрыИгровые Автоматы посетителям И На фарцануть В Казино 1xbetПриложения Оф...

“Beauty Casino Login ︎ Log In In Order To Your Account Or Perhaps Register

Official Site Beauty In BangladeshContentPopular Games At Beauty CasinoManaging Your Glory Gambling Establishment Profile And SettingsWrapping Up: Our Conclusion On Glory CasinoGame Categories In...

“пин Ап Казино а Казахстане Зеркало официальной Сайта Pin Up Games

Пин Ап Казино В Казахстане Проверенный Сайт Онлайн Казино Pin Up Casino"ContentМожно конечно Играть В Казино Пинап С Мобильного Устройства Без Установки Приложения?верный Сайт...

Casino Utan Svensk Licens Spela Utan Spelpaus

Spela Trots Spelpaus Maj 2025ContentFördelar Med Bettingsidor Utan Svensk LicensCasinon Med Licens Inom EuDessa Betalningsmetoder Mediterranean Bankid Fungerar Inte Hos Ett Casino Utan LicensNordiska...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here