hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
देश
Trending

सात आवारा कुत्तों ने किया चार साल की बच्ची पर हमला: 43 सेकेंड तक काटा, सिर में 80 टांके

पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा टांके लगे हुए हैं।

घटना चिखली इलाके में रविवार दोपहर की है। बच्ची के पिता गिरधर मिश्रा के मुताबिक, बच्ची पास के पेड़ से कुछ पत्तियां लेने के लिए घर से बाहर निकली थी। पेड़ के पास पहुंचते ही कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया।

उन्होंने बताया कि कुत्तों के झुंड ने करीब 43 सेकेंड तक बच्ची को काटा। उसके हाथों और जांघों पर चोटें आई हैं। बच्ची की चीख सुनकर स्थानीय लोग उसे बचाने के लिए पहुंचे और कुत्तों को वहां से भगाया। घटना का CCTV फुटेज मंगलवार को सामने आया है।

CCTV में बच्ची को घेरते दिखे कुत्ते

CCTV फुटेज में कुत्तों का झुंड बच्ची को चारों तरफ से घेरते दिख रहा है। बच्ची उनसे बचकर भागने की कोशिश कर रही थी, तभी दो कुत्तों ने उस पर हमला कर उसे जमीन पर गिरा दिया।

इसके बाद बाकी कुत्ते भी बच्ची की ओर दौड़ पड़े। स्थानीय लोगों के पहुंचने के बाद कुत्ते वहां से भागे और बच्ची को बचाया जा सका।

बच्ची के पिता ने कहा कि उनके इलाके में आवारा कुत्तों की समस्या गंभीर हो गई है। उन्होंने ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासन से तुरंत कार्रवाई करने की मांग की।

कल्याण में आवारा कुत्ते ने 7 घंटे में 130 लोगों को काटा

महाराष्ट्र के कल्याण में आवारा कुत्ते ने करीब 7 घंटे में 130 लोगों को काट लिया। घटना रविवार दोपहर करीब 2 बजे शुरू हुई। कुत्ते ने सड़क पर चल रहे लोगों, बाइक सवारों और ऑटो में बैठे यात्रियों पर हमला किया।

कुत्ते के हमले में 25 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल 11 साल की बच्ची को मुंबई के सायन अस्पताल भेजा गया। स्थानीय लोगों ने नगर निगम पर समय पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। अधिकारियों ने अभी यह पुष्टि नहीं की है कि कुत्ता पकड़ा गया है या नहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen + 13 =

Back to top button