सवा सौ करोड़ के फर्जीवाड़े में पुलिस ने आवक-जावक शाखा के कर्मचारी को किया गिरफ्तार

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि, इंदौर। सवा सौ करोड़ के फर्जीवाड़े में पुलिस ने आवक-जावक शाखा के कर्मचारी मुरलीधरन को गिरफ्तार किया है। आरोपी ठेकेदार और लिपिक राजकुमार सालवी से मिलकर फर्जी फाइलों की एंट्री दर्शाता था। उधर पुलिस फरार आरोपी मौसम व्यास और इमरान खान की तलाश में जुटी है। डीसीपी जोन-3 पंकज पांडे के मुताबिक राजकुमार सालवी ने पूछताछ में बताया कि लेखा शाखा में फाइलों की आवक जावक होती है। आरोपी मुरलीधरन इन फाइलों पर फर्जी नंबर डालकर आवक दर्शाता था। सोमवार को ही मुरलीधरन और जगदीश चौकसे की सेवा समाप्त की थी।निगमायुक्त द्वारा बनाई गई समिति की जांच रिपोर्ट में घोटाले में इन तीनों की भी संलिप्तता पाई गई है। यह बात भी सामने आई है कि आरोपी फर्जी बिल मार्च में ही पेश करते थे, ताकि वित्तीय वर्ष समाप्त होने की हड़बड़ी में वे आसानी से फर्जीवाड़े को अंजाम दे सके और इस पर किसी की नजर भी न पड़े। पुलिस चौकसे और विनय की भूमिका की जांच कर रही है। उधर पुलिस ने तीन आरोपी राहुल बढ़ेरा,राजकुमार सालवी और जाकिर की रिमांड बढ़ा ली है। दो आरोपी मौसम व्यास और इमरान खान फरार है। गौरतलब है कि निगमायुक्त द्वारा बनाई गई समिति ने 188 फाइलों की जांच की और इसमें 150 से ज्यादा फाइलों में फर्जीवाड़ा मिला है। फर्जी दस्तावेजों के जरिए करीब 107 करोड़ रुपये के बिल पेश किए गए थे। चौंकाने वाली बात यह है कि इसमें से 81 करोड़ रुपये का भुगतान किया भी जा चुका है। यानी नगर निगम के खाते से बगैर काम ही इतनी बड़ी रकम घोटालेबाजों के खाते में ट्रांसफर हो चुकी है।

- Advertisement -

Latest news

Расширенные премии и повышенная преданность в онлайн-казино

Расширенные премии и повышенная преданность в онлайн-казино В мире интернет-казино, где конкуренция становится все более интенсивной, дополнительные вознаграждения играют ключевую роль в привлечении и закреплении...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

Sugar Rush SIM: ¿Vale la pena para argentinos?

 En el vasto mundo de los juegos de casino online, Sugar Rush de Pragmatic Play ha captado la atención de muchos jugadores, especialmente en...

La Strada delle Galline Un Viaggio Straordinario nel Gioco delle Avventure

La Strada delle Galline: Un Viaggio Straordinario nel Gioco delle Avventure Indice Introduzione Caratteristiche Principali ...

Sammenligning Af Casino Uden Rofus

Free Moves Top 10 Casinoer Med Gratis Free Spins 2025ContentKan Person Vinde Rigtige Penge Med Free Rotates? Spørgsmål Og Svar Om Casinoer Uden RofusBetalingsformer"...

онлайн 2025 года ключевые критерии качества и честности.1503

Рейтинг казино онлайн 2025 года - ключевые критерии качества и честности ...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here