hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
छत्तीसगढ़बिलासपुर

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, अब दूसरी जाति बताकर किया इनकार

डेढ़ साल तक पत्नी की तरह रखा, मारपीट कर दी जान से मारने की धमकी

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि अंबिकापुर | शादी का झांसा देकर युवती से डेढ़ साल तक दुष्कर्म करने का आरोपित अब युवती को दूसरी जाति का बताकर विवाह से इनकार कर रहा है। युवक ने पीड़िता को पत्नी की तरह अपने साथ रखा और कई बार शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता का आरोप है कि आरोपित ने मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी। गांधीनगर थाना पुलिस ने भटगांव निवासी समशेर हुसैन के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने थाने में दिए आवेदन में बताया कि वह किराए के कमरे में रहती है। 10 जनवरी 2025 को एक मित्र के माध्यम से उसका परिचय भटगांव जिला सूरजपुर निवासी समशेर हुसैन से हुआ। दोनों में बातचीत शुरू हुई और एक-दूसरे को पसंद करने लगे। 26 जनवरी 2025 को समशेर ने उसे घूमने के लिए भगवानपुर बुलाया। दोपहर करीब दो बजे तक दोनों अंबिकापुर में घूमे। इसके बाद समशेर उसे अपने कमरे में ले गया। दो फरवरी 2025 को समशेर ने कहा कि वह उससे बहुत प्यार करता है और शादी करेगा। इसलिए अब दोनों को साथ रहना चाहिये। पीड़िता उसकी बातों में आ गई और अपना सारा सामान लेकर दो फरवरी 2025 को उसके साथ लिव इन मे रहने लगी।

आरोप है समशेर उसे कमरे में पत्नी की तरह रखकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब पीड़िता ने शादी की बात कही तो समशेर ने यह कहकर इनकार कर दिया कि ‘तुम दूसरे जाति की हो’। पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान आरोपित ने कई बार गालियां दीं, जान से मारने की धमकी देकर मारपीट भी की। प्रताड़ना से तंग आकर पीड़िता ने गांधीनगर थाना प्रभारी को लिखित आवेदन दिया। उसने आरोपित समशेर हुसैन निवासी भटगांव के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने पीड़िता का बयान दर्ज कर आरोपित के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 3 =

Back to top button