शेयर बाजार में लगातार 9वें हफ्ते गिरावट.. सेंसेक्स 909 अंक टूटा, निफ्टी में भी भारी गिरावट

आज यानी 8 अक्टूबर को शेयर बाजार में लगातार 9वें हफ्ते गिरावट आई है।
कितनी है सेंसेक्स-निफ्टी में गिरावट
सेंसेक्स करीब 1,000 अंक की गिरावट के साथ 71,600 पर कारोबार कर रहा है और निफ्टी 350 अंक से ज्यादा की गिरावट के साथ ये 22,250 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
1 बजे सेंसेक्स में 909.45 अंकों यानी 1.25 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई और ये 71,729.26 पर ट्रेड कर रहा था और निफ्टी50 22,254.30 पर कारोबार कर रहा था।
कच्चे तेल के दाम 102 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर बने हुए हैं और विदेशी निवेशक लगातार भारतीय बाजार से पैसा निकाल रहे हैं। जिस वजह से बाजार पर निगेटिव असर पड़ रहा है।
बाजार में गिरावट के कारण
• RBI Repo Rate में बढ़ोतरी,इसे 5.25 % से बढ़ाकर5.50% कर दिया गया है
• ग्लोबल मार्केट में बॉन्ड सेल-ऑफ तेज होने से अमेरिका की 30-साल वाली बॉन्ड की यील्ड 5.71% के पार पहुंच गई है और 10 साल वाली 5.3% से ऊपर चली गई है। बॉन्ड यील्ड बढ़ने की वजह से निवेशक शेयर मार्केट से पैसा निकालकर डेट मार्केट की ओर रुख कर रहे हैं।
मिडिल ईस्ट में तनाव और स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों पर बढ़ते हमलो के चलते ब्रेंट क्रूड 2% चढ़कर 102 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है।
बुधवार को FIIs ने 6,121 करोड़ रुपए के शेयर बेचे। बीते 9 कारोबारी सत्रों में अब तक करीब 57,000 करोड़ रुपए के शेयर बेच चुके हैं।





