hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
छत्तीसगढ़दुर्ग

शिवना नदी में जन्मदिन मनाने गए दो बालक नहाते समय तेज बहाव में बहे

एक बालक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि, दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। थाना पुलगांव क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम गनियारी और पीपरछेड़ी के पास स्थित शिवनाथ नदी में जन्मदिन की खुशियां मनाने गए दोस्तों का यह जश्न उस वक्त एक भयानक हादसे में बदल गया, जब नदी में नहाने उतरे दो बालक तेज बहाव की चपेट में आकर पानी में बह गए। इस हृदयविदारक घटना के बाद से इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है और हर कोई स्तब्ध है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार को कुल आठ दोस्त उनमें से एक का जन्मदिन मनाने के लिए शिवनाथ नदी के तट पर पहुंचे थे। सब कुछ सामान्य चल रहा था, लेकिन इसी दौरान उत्साह में आकर कुछ दोस्त नदी के पानी में उतर गए। पानी का तेज बहाव और गहराई का अंदाजा न होने के कारण उनमें से दो बालक अचानक संतुलन खो बैठे और तेज बहाव के साथ गहरे पानी में समाते चले गए। उनके साथियों ने उन्हें बचाने की तमाम कोशिशें कीं, लेकिन पानी का वेग इतना प्रचंड था कि वे चाहकर भी कुछ नहीं कर सके और दोनों बालक पलभर में आंखों से ओझल हो गए।

घंटों चली कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम ने नदी से एक बालक का शव बरामद करने में सफलता हासिल की। पुलिस के सुपुर्द किए गए इस मृतक बालक की पहचान रेहान खान (14 वर्ष), पुत्र नदीम खान, निवासी बॉम्बे आवास उरला के रूप में हुई है। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं, दुर्घटना का शिकार हुए दूसरे लापता बालक की तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम अभी भी नदी को खंगाल रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × five =

Back to top button