मध्यप्रदेश
शराब पार्टी में भजिया में अजवायन न डालने की बात पर हुआ विवाद
आरोपी ने कार के जैक की लोहे की रॉड से युवक के सिर पर वार किया

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि, सागर । सागर जिले में एक सरकारी वेयरहाउस में शराब पार्टी के दौरान दोस्तों के बीच का मामूली विवाद हत्या में बदल गया। कुछ साथियों के साथ वेयरहाउस परिसर में पार्टी कर रहे युवक का भजिया में अजवायन न डालने की बात पर विवाद हो गया। इसने तूल पकड़ा तो एक आरोपी ने जैक चढ़ाने की लोहे की राड निकालकर युवक के सिर पर दे मारी। लहुलुहान युवक ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
घटना सुरखी थाना क्षेत्र के बिलेहरा की है। मृतक 20 जुलाई को भूपेंद्र शर्मा अपने दोस्त कृष्ण उर्फ भूरे शर्मा, अजय सिंह ठाकुर और अन्य साथियों के साथ वेयरहाउस पहुंचा था। इसी दौरान उसका आरोपी दोस्त कृष्ण भूरे से विवाद हुआ तो भूरे ने भूपेंद्र के सिर पर कार के जैक लिवर से वार कर दिया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।




