hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
लाइफस्टाइल

शरीर के इन 5 हिस्सों में लगातार रहता है दर्द? दे सकता है इस गंभीर बीमारी का संकेत

अक्सर ऐसा होता है कि शरीर के कुछ हिस्सों में होने वाले दर्द को हम नॉर्मल समझकर इग्नोर कर देते हैं, हालांकि कई बार ये हल्का और छोटा सा महसूस होने वाला दर्द कई बड़ी बीमारियों का संकेत होता है।

दर्द इस बात का संकेत देता है कि आपके शरीर में कुछ गड़बड़ चल रही है। हालांकि ये जरूरी नहीं कि हर दर्द गंभीर बीमारी का संकेत हो, कुछ दर्द अस्थायी और नॉर्मल होते हैं।

आज हम आपको शरीर में होने वाले कुछ ऐसे दर्द के बारे में बताएंगे जो नॉर्मल नहीं होते और उन पर तत्काल ध्यान देने की जरूरत होती है। कुछ दर्द ऐसे होते हैं, जिन्हें हम अक्सर इग्नोर कर देते हैं, इसमें टॉप पर सिरदर्द और पेट दर्द हैं, लेकिन क्या आपको मालूम है इन्हें लगातार इग्नोर करना गंभीर बीमारी को जन्म दे सकता है?

1. तेज सिरदर्द

सिरदर्द एक बहुत कॉमन समस्या है। हम में से अधिकतर लोगों को अक्सर सिर दर्द की शिकायत रहती है। अक्सर लोग इसे आम समझकर इग्नोर कर देते हैं और दवा खाकर सिरदर्द को शांत कर लेते हैं, लेकिन ये आदत गलत है।

अचानक बहुत तेज सिरदर्द हो, जैसे सिर फट रहा हो तो इसे इग्नोर न करें। इसका कारण ब्रेन में खून का रिसाव (brain hemorrhage), ब्रेन एन्यूरिज्म या ब्रेन ट्यूमर भी हो सकता है। ऐसे में तुरंत अस्पताल जाएं, देरी न करें।

2. सीने में दर्द या दबाव

कई बार हमें सीने में दर्द की शिकायत होती है या दर्द महसूस होता है, लेकिन हमें लगता है ये नॉर्मल है या गैस की वजह से अभी ठीक हो जाएगा, लेकिन ये कई बार गंभीर बीमारी का इशारा हो सकता है।

अगर आपको सीने में दर्द, दबाव, जकड़न या हाथी के बैठने जैसा भारीपन महसूस हो रहा है और ये धीरे-धीरे गर्दन, जबड़े, कंधे, बांह या पेट तक फैल रहा हो तो तुरंत डॉक्टर के पास भागें। ये हार्ट अटैक, हार्ट की समस्या या फेफड़ों की बीमारी का संकेत हो सकता है। महिलाओं और डायबिटीज वाले लोगों में दर्द हल्का भी हो सकता है।

3. कमर के निचले हिस्से या कंधों के बीच दर्द

अगर आपको बुखार के साथ पीठ के निचले हिस्से में लगातार दर्द हो रहा है तो इसे हल्के में लेने की गलती बिल्कुल न करें, ये किडनी इंफेक्शन या हार्ट अटैक का लक्षण हो सकता है। तुरंत डॉक्टर को दिखाएं, खासकर अगर दर्द अचानक बढ़े।

4. पेट में तेज दर्द

अक्सर पेट दर्द को बहुत हल्के में लिया जाता है। पेट में तेज, लगातार या बढ़ता हुआ दर्द गंभीर परेशानी का इशारा हो सकता है। ये अपेंडिसाइटिस, गॉलब्लैडर स्टोन, पैंक्रियाज की सूजन या आंतों में रुकावट के कारण हो सकता है। अगर दर्द के साथ उल्टी, बुखार या सूजन हो तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं।

5. एक टांग में दर्द और सूजन

आपने कई लोगों को अक्सर कहते सुना होगा कि एक पैर में दर्द हो रहा है और सूजन की परेशानी भी महसूस हो रही है। हालांकि हम दवा खाकर काम चला लेते हैं, लेकिन ऐसा करना गलत है। एक पैर में अचानक दर्द, सूजन या गर्मी महसूस होना, ब्लड क्लॉट का लक्षण हो सकता है, जो फेफड़ों तक जा सकता है। इस पर तुरंत ध्यान दें और डॉक्टर से मिलें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen − 15 =

Back to top button