hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
छत्तीसगढ़रायपुर

स्कूल परिसर में 11वीं कक्षा के छात्र पर चाकू से किए जानलेवा हमला  

पानी की बोतल फेंकने से शुरू हुआ विवाद

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि, रायपुर। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र स्थित फुंडहर हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में सोमवार को 11वीं कक्षा के छात्र पर चाकू से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। मामूली विवाद के बाद कुछ छात्रों ने स्कूल परिसर में ही छात्र को घेर लिया और गले पर चाकू से हमला करने की कोशिश की। छात्र ने बचाव किया तो चाकू उसकी बाईं जांघ में लग गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामले में दो नामजद आरोपितों समेत अन्य के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, पीड़ित छात्र के साथी की शिकायत पर तेलीबांधा थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। मामले में दो नामजद एवं अन्य के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109 तथा 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

एफआईआर के अनुसार, सोमवार दोपहर करीब 3.15 बजे कक्षा के दौरान एक छात्र ने पानी की बोतल फेंकी। दूसरे छात्र ने बोतल फेंकने का कारण पूछा तो उसे बाहर आने की धमकी दी। स्कूल की छुट्टी होने के बाद जब पीड़ित और उसका साथ्गी स्कूल परिसर के पार्किंग क्षेत्र में पहुंचा तो वहां आरोपित अपने साथियों के साथ मौजूद था। शिकायत के मुताबिक, आरोपियों ने पीड़ित को घेरकर गाली-गलौज शुरू कर दी। इसी दौरान एक आरोपी ने कथित रूप से चाकू निकालकर “आज तुझे जान से खत्म कर दूंगा” कहते हुए उसके गले पर लगातार वार करने की कोशिश की। पीड़ित ने बचाव किया तो चाकू उसकी बाईं जांघ में जा लगा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बीच-बचाव करने पहुंचे उसके साथी के साथ भी आरोपितों ने धक्का-मुक्की की।

दिनदहाड़े स्कूल परिसर में छात्रों के बीच चाकूबाजी की घटना ने विद्यालयों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपित छात्रों की भूमिका, घटना के कारण तथा वारदात में इस्तेमाल चाकू की बरामदगी को लेकर जांच जारी है।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen − twelve =

Back to top button