hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu

विदेश
Trending

स्पेन में बड़ा रेल हादसा, आपस में टकराई हाई-स्पीड ट्रेनें; बोगियां पटरी से उतरीं, 46 यात्रियों की मौत

मध्य स्पेन के टोलेडो प्रांत में बुधवार सुबह एक बड़ा रेल हादसा हो गया, जहां दो हाई-स्पीड ट्रेनें आपस में टकरा गईं। अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस भयानक दुर्घटना में कम से कम 39 लोगों के मारे जाने की आशंका है, जबकि बड़ी तादाद में यात्री घायल हुए हैं।

पीछे से मारी टक्कर, दो बोगियां पटरी से उतरीं
स्पेनिश नेशनल ब्रॉडकास्टर TVE और स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, यह हादसा सुबह करीब 9 बजे (स्थानीय समयानुसार) हुआ। एक ही ट्रैक पर चल रही ‘रेनफे’ (Renfe) और ‘इर्यो’ (Iryo) कंपनियों की ट्रेनों में से एक ने आगे चल रही दूसरी ट्रेन के पिछले हिस्से को जोरदार टक्कर मार दी। प्रभाव इतना भीषण था कि इर्यो ट्रेन के दो डिब्बे असंतुलित होकर पटरी से नीचे उतर गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen + eight =

Check Also
Close