स्त्री 2, पुष्पा 2 समेत कई बड़ी फिल्में एक साथ रिलीज होने वाली है, इसमें अजय देवगन की सिंघम 3 भी हुई शामिल

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि | आने वाले कुछ महीने एंटरटेनमेंट के लिहाज से काफी शानदार होने वाले हैं। कई सारी फिल्में रिलीज होने वाली हैं। अक्सर देखा जाता है कि जब भी त्योहार आते हैं, फिल्म मेकर्स इनका फायदा उठाकर फिल्मों को रिलीज करते हैं। एक बार फिर यही होने जा रहा है। 15 अगस्त 2024 के मौके पर कई फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर क्लैश देखने को मिलेगा। स्त्री 2, पुष्पा 2 समेत कई बड़ी फिल्में एक साथ रिलीज होने वाली है। इसमें अजय देवगन की सिंघम 3 भी शामिल थी, लेकिन उन्होंने अब इसे आगे बढ़ा दिया है। हाल ही में श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव स्टारर फिल्म स्त्री 2 की रिलीज डेट अनाउंस की गई है। यह फिल्म 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म के पहले पार्ट को काफी पसंद किया गया था। वहीं, अब मेकर्स इसके दूसरे पार्ट को काफी क्रिस्प के साथ लेकर आए हैं। इस बार फिल्म में तमन्ना भाटिया की भी एंट्री हुई है। लो बजट में बनने वाली इस फिल्म के पहले पार्ट ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी। स्त्री 2 के साथ-साथ 15 अगस्त को ही अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म पुष्पा 2 भी रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म ने मेकर्स ने पहले ही इसकी रिलीज डेट अनाउंस कर दी थी। स्त्री 2 और पुष्पा 2 के साथ अक्षय कुमार की फिल्म खेल-खेल में भी कतार में है। यह फिल्म भी 15 अगस्त को रिलीज होने वाली है। वहीं, जॉन अब्राहम की फिल्म वेदा भी इसी दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी। ऐसे में यह दिन काफी अहम होने वाला है। एक साथ चार बड़ी फिल्मों के रिलीज होने से बॉक्स ऑफिस पर जमकर क्लैश देखने को मिलेगा। अब ये देखना काफी दिलचस्प होता है कि इन सब में से कौन-सी फिल्म बाजी मारती है।

- Advertisement -

Latest news

सरकारी कर्मचारी ने जमीन संबंधी फरियाद लेकर पहुंची महिला से की अभद्रता, सरेआम थप्पड़ बरसाए और जूते से पिटाई की

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि भिंड। मध्य प्रदेश के भिंड जिले के गोहद तहसील में सरकारी कर्मचारी ने सोमवार दोपहर जमीन संबंधी फरियाद लेकर...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

सरकारी कर्मचारी ने जमीन संबंधी फरियाद लेकर पहुंची महिला से की अभद्रता, सरेआम थप्पड़ बरसाए और जूते से पिटाई की

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि भिंड। मध्य प्रदेश के भिंड जिले के गोहद तहसील में सरकारी कर्मचारी ने सोमवार दोपहर जमीन संबंधी फरियाद लेकर...

देश के कई राज्यों में सर्दी का असर,17 राज्यों में कोहरा, UP में ट्रेनें-फ्लाइट लेट

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I देश के कई राज्यों में सर्दी का असर है। 17 राज्यों में रविवार सुबह घना कोहरा भी...

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में लगातार बर्फबारी:दिल्ली में 19 ट्रेनें लेट, अयोध्या में स्कूल बंद

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में लगातार बर्फबारी हो रही है। बर्फीली हवाओं के कारण हिमाचल...

साइबर ठगों ने ऐंठे 35 लाख रुपये

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि जबलपुर। रांझी थाना क्षेत्र के रक्षा नगर कालोनी निवासी कुसुमलता (61) को डिजिटल अरेस्ट कर साइबर ठगों ने 35 लाख...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here