
राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि,जशपुर। जशपुर जिले के घटना कोतबा चैकी क्षेत्र के बैगाबहार की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार की सुबह चैकी प्रभारी उप निरीक्षक बृजेश यादव अपने स्टाफ के साथ ग्राम भ्रमण पर निकले थे।सुबह करीब 9 बजे एक जागरूक मुखबिर से उन्हें सूचना मिली कि ग्राम कोतबा बैगाबहार और रोकबहार के कुछ लोगों ने भोर में 3 से 4 बजे के बीच बरगोड़ा नाले के पास एक सुनसान इलाके में रंजीत एक्का के एक बछड़े की हत्या कर दी
आरोपी अब गोमांस को टुकड़ों में काटकर आपस में बांटने की तैयारी कर रहे हैं। इस संवेदनशील सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गवाहों को साथ लिया और सीधे घटनास्थल पर छापा मारा। सुनसान इलाके में पुलिस की टीम को अचानक अपने सामने देखकर मांस का बंटवारा कर रहे आरोपितो ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। मौके पर मुख्य आरोपित रंजीत एक्का को उसकी हीरो मोटरसाइकिल पर एक प्लास्टिक की बोरी में 15 किलो गोमांस ले जाते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। इसके अलावा पुलिस ने मौके से कुल 55 किलो गो मांस के साथ मवेशी के अवशेष, 2000 रूपए नकद और हत्या में प्रयुक्त टांगी व छुरी भी बरामद किए हैं। पकड़े गए आरोपितो के विरूद्व कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 5, 6 और 10 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।





