स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 की तैयारी शुरु, बाजार क्षेत्र व रहवासी क्षेत्रों की सफाई पर दिया जा रहा जोर

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि भोपाल। नगर निगम ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 की तैयारी शुरु कर दी है। ऐसे में बाजार क्षेत्र व रहवासी क्षेत्रों की सफाई पर जोर दिया जा रहा है। जिन प्लाटों पर कचरे के ढेर लगे हैं, उन पर जुर्माना किया जा रहा है। अब निगमायुक्त हरेंद्र नारायण ने ऐसे प्लाटों को जप्त करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही इसका जुर्माना उनके संपत्तिकर में जोड़ने को कहा है। निगम अधिकारियों ने बताया कि भूखंडो पर अगर गंदगी मिली तो मालिक पर जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। अगर जुर्माना नहीं चुकाया तो प्लाट जब्त कर नगर निगम नीलामी करेगा। जिन प्लाटों के संपत्तिकर खाते हैं, उनके टैक्स में जुर्माने की रकम भी जोड़ी जाएगी और उसे मय पेनाल्टी वसूला जाएग। इसकी शुरुआत निगम ने कोलार स्थित गिरधर कालोनी, कस्टम कालोनी और सर्वधर्म कसलोनी से कर दी है। निगम बेनामी खाली भूखंडो पर नीलामी बोर्ड लगा रहा है। दरअसल वर्ष 2023 में तत्कालीन निगम आयुक्त केवीएस चौधरी ने खाली भूखंड सफाई कराने के साथ ही इसमें होने वाले खर्च की वसूली मालिक से करने का आदेश दिया था। इसके बाद आनन-फानन में 10 भूखंडो की सफाई कराई गई और प्रति प्लाट 10 हजार रुपए खर्च मानकर एक लाख रुपए की वसूली की गई। 2022 में भी आयुक्त के निर्देश पर खाली प्लाटों पर कार्रवाई शुरू की गई और दो दिनों में निगम ने सख्ती दिखाते हुए 32 प्लाटों का सर्वे किया और प्लसट मालिकों पर नौ हजार 700 रुपए का जुर्माना किया है।

- Advertisement -

Latest news

सरकारी कर्मचारी ने जमीन संबंधी फरियाद लेकर पहुंची महिला से की अभद्रता, सरेआम थप्पड़ बरसाए और जूते से पिटाई की

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि भिंड। मध्य प्रदेश के भिंड जिले के गोहद तहसील में सरकारी कर्मचारी ने सोमवार दोपहर जमीन संबंधी फरियाद लेकर...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

साइबर ठगों ने ऐंठे 35 लाख रुपये

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि जबलपुर। रांझी थाना क्षेत्र के रक्षा नगर कालोनी निवासी कुसुमलता (61) को डिजिटल अरेस्ट कर साइबर ठगों ने 35 लाख...

सोने की कीमत में उछाल, चांदी के भाव में गिरावट, जानिए नया रेट

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I सोने-चांदी की कीमतों में आज यानी 21 जनवरी को बढ़त है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA)...

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में लगातार बर्फबारी:दिल्ली में 19 ट्रेनें लेट, अयोध्या में स्कूल बंद

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में लगातार बर्फबारी हो रही है। बर्फीली हवाओं के कारण हिमाचल...

मंत्री विधायक ने गौशाला में चिकित्सा केंद्र और ट्राली सह पशु वाहन का शुभारंभ किया

राष्ट्र आजकल/ मुकेश बैरागी/ जिला ब्यूरो भोपाल बैरसिया। मप्र शासन पशु पालन और डेयरी विभाग के मंत्री लखन पटेल...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here