खेलताजा खबरें
Trending
टी20 विश्व कप 2026; सेमीफाइनल में पहुंचा भारत, वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराया

टी20 विश्व कप 2026 में सुपर-8 के आखिरी मुकाबले में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराया, इसी जीत के साथ भारत सेमीफाइनल में पहुंचा। संजू सैमसन ने नाबाद 97 रन की धमाकेदार पारी खेली।
वेस्टइंडीज ने बनाए थे 195 रन
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 195 रन बनाए। रोस्टन चेज ने 40 रन बनाए। रोवमैन पॉवेल 34 और जेसन होल्डर 37 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत की ओर से बुमराह ने 2 और वरुण-हार्दिक ने 1-1 विकेट लिया।
भारत ने जीता था टॉस
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत की प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया गया। टीम विनिंग कॉम्बिनेशन के साथ ही उतरी है। वेस्टइंडीज ने 1 बदलाव किया गया। अकीला हुसैन ने ब्रैंडन किंग की जगह ली।





