hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
विदेश
Trending

थाईलैंड में 9वीं के छात्र ने की अंधाधुंध फायरिंग,घर में दादा-दादी को मारा

3 टीचर और 3 छात्रों समेत 6 की मौत

थाईलैंड के एक स्कूल में शुक्रवार को 9वीं के छात्र ने फायरिंग कर दी। इससे 3 टीचर और 3 छात्रों समेत 6 की मौत हो गई, 15 घायल हैं। फिर छात्र ने खुद को भी गोली मार ली और अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक, घटना राजधानी बैंकॉक के पास डेबसिरिन नोंथाबुरी स्कूल की है। स्कूल पहुंचने से पहले ही छात्र ने घर में दादा-दादी की हत्या कर दी थी। बाद में दोनों के शव घर से बरामद हुए।

फायरिंग में इस्तेमाल की गई 9 एमएम पिस्टल छात्र के दादा की थी, जो पेशे से शिक्षक थे। फिलहाल पुलिस हमले की वजहों की जांच कर रही है।

आरोपी छात्र वीडियो गेम खेलने का शौकीन था

आरोपी छात्र को लेकर नया खुलासा हुआ है। उप-गृह मंत्री पोलापी सुवानचावी ने बताया कि पुलिस जांच में पता चला है कि छात्र वीडियो गेम खेलने का शौकीन था। हालांकि, अधिकारियों ने अभी तक गेमिंग और हमले के बीच कोई सीधा संबंध नहीं बताया है।

जांच के मुताबिक, छात्र अपने दादा-दादी के साथ रहता था। स्कूल के एक शिक्षक ने बताया कि छात्र पढ़ाई में अच्छा था और उसने कभी आक्रामक व्यवहार नहीं दिखाया। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर उसने इतनी बड़ी वारदात क्यों की।

गोलियां चलते ही क्लासरूम में छिप गए छात्र

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जैसे ही गोलियों की आवाज आई, छात्र जान बचाने के लिए क्लासरूम में छिप गए। कुछ देर बाद पुलिस ने दरवाजा खटखटाकर उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला।

घटना के बाद स्कूल में अफरा-तफरी मच गई और बाहर मौजूद लोग एक-दूसरे को संभालते नजर आए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five + twenty =

Back to top button