टॉप कमांडर की मौत का बदला! हिजबुल्ला ने इजराइल पर दागे 200 रॉकेट

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि/ ईरान-समर्थक संगठन हिजबुल्लाह ने इजराइल पर अब तक का सबसे बड़ा हमला किया है। AP की रिपोर्ट के मुताबिक आतंकी संगठन ने गुरुवार को यहूदी देश पर 200 से ज्यादा रॉकेट दागे हैं। इसके अलावा करीब 20 ड्रोन्स से भी हमला किया गया है। हमले में इजराइल के कई मिलिट्री बेस को निशाना बनाया गया।

इजराइली सेना ने कहा कि कुछ मिसाइलें लेबनान से उनके इलाके में गिरीं। इनमें से कई को रोक दिया गया। अभी तक किसी नुकसान की खबर नहीं है। हिजबुल्लाह ने ये हमला अपने एक टॉप कमांडर की मौत का बदला लेने के लिए किया है।

दरअसल, इजराइल ने बुधवार को दक्षिण लेबनान के टायरे शहर पर हमला किया था। इसमें हिजबुल्लाह का टॉप कमांडर मुहम्मद निमाह नासिर (हज्ज अबू निमाह) मारा गया था। हिजबुल्लाह ने भी कमांडर की मौत की पुष्टि की थी।

इस हमले के बाद इजराइल के रक्षा मंत्री योव गैलेंट ने कहा था कि IDF हिजबुल्लाह के खिलाफ कोई भी कार्रवाई करने के लिए तैयार रहेगी।

हिजबुल्लाह की तरफ से हमला होते ही गाजा की सीमा के पास नहल ओज इलाके में सायरन बजने लगा। टाइम्स ऑफ इजराइल के मुताबिक, गोलन हाइट्स में आग लग गई। इसके बाद रेस्क्यू वर्कर्स ने आसपास रह रहे लोगों को घरों से बाहर निकाला। फिलहाल फायर फाइटर्स की टीम आग बुझाने की कोशिश कर रही है।

कुछ दिन पहले अमेरिका में यात्रा के दौरान गैलेंट ने कहा था कि हम लेबनान को पाषाण युग में भेज सकते हैं। वहीं, इलाके में बढ़ते तनाव के बीच कई देशों ने अपने नागरिकों को लेबनान यात्रा के खिलाफ चेतावनी दी है। हिजबुल्लाह के नेता हसन नसरल्ला ने इजराइली एयरपोर्ट और साइप्रस पर हमले की धमकी दी है।

- Advertisement -

Latest news

त्योहारी सीजन में महंगा हुआ गोल्ड सिल्वर, जानें आज कितने रुपये बढ़े सोना-चांदी के दाम

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I सोना और चांदी आज यानी 22 अक्टूबर को अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए हैं। इंडिया...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

1 नवंबर से बदल जाएगा रेलवे से जुड़ा यह नियम, करोड़ों यात्रियों को होगा फायदा

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I भारतीय रेलवे ने एडवांस टिकट बुकिंग के नियमों में बदलाव किया है। पहले टिकट बुकिंग यात्रा से...

त्योहारी सीजन में महंगा हुआ गोल्ड सिल्वर, जानें आज कितने रुपये बढ़े सोना-चांदी के दाम

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I सोना और चांदी आज यानी 22 अक्टूबर को अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गए हैं। इंडिया...

आसमान पर पहुंची सोने की कीमत, ऑल टाइम हाई का बना दिया रेकॉर्ड, चांदी भी हुई महंगी

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I सोने का भाव पहली बार 77,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गया है। इंडिया बुलियन...

ओडिशा में 120KM की रफ्तार से चलेगी हवा, तूफान को लेकर आया नया अपडेट; पढ़ें कहां-कहां दिखेगा असर

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि I अंडमान सागर से उठा चक्रवाती तूफान दाना 23 अक्टूबर तक बंगाल की खाड़ी पहुंच जाएगा। 24 अक्टूबर...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here