hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu

लाइफस्टाइल

टॉयलेट सीट को आसानी से कैसे साफ करें, आइए जानते हैं

आप यहां बताए गए टिप्स अपनाकर टॉयलेट की सफाई कर सकते हैं।

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि | टॉयलेट सीट साफ करने के बाद भी अगर उसमें से बदबू आ रही है या सीट पर काले और पीले निशान पड़ गए हैं और आपको समझ नहीं आ रहा कि इन्हें कैसे साफ करें, तो आप यहां बताए गए टिप्स अपनाकर टॉयलेट की सफाई कर सकते हैं। आइए जानते हैं टॉयलेट सीट साफ करने के कुछ आसान हैक्स और जरूरी बातें, जिन्हें अपनाकर आप अपने टॉयलेट को रोज साफ और बदबू से दूर रख सकते हैं। टॉयलेट सीट को साफ रखने के लिए एक खाली बोतल में टॉयलेट क्लीनर, बेकिंग सोडा और सफेद सिरका मिलाकर क्लीनिंग लिक्विड तैयार करें। इसके बाद बोतल के ढक्कन को हल्का ढीला रखें या उसमें छोटे-छोटे छेद कर दें। अब इसे फ्लश टैंक के अंदर रख दें। हर बार फ्लश करने पर इसकी थोड़ी मात्रा पानी के साथ मिलती रहेगी, जिससे टॉयलेट को साफ रखने और बदबू कम करने में मदद मिल सकती है। अगर आप चाहें, तो इस तरह के क्लीनर बाजार से भी आसानी से खरीद सकते हैं।

ज्यादातर लोग टॉयलेट सीट की तो सफाई करते हैं, लेकिन नीचे के हिस्से की सफाई करना नजरअंदाज कर देते हैं। जबकि इसे भी सीट की तरह साफ करना जरूरी होता है। इसलिए सफाई के दौरान टॉयलेट के बेस पर थोड़ा बेकिंग सोडा छिड़कें, फिर ब्रश या स्पंज की मदद से अच्छी तरह स्क्रब करके साफ करें। इससे गंदगी और दाग हटाने में मदद मिल सकती है।

सप्ताह में कम से कम एक बार टॉयलेट की अच्छी तरह सफाई करें। फ्लश टैंक और टॉयलेट सीट, दोनों की नियमित सफाई करें दस्ताने पहनकर सफाई करें। बाथरूम में हवा आने-जाने की पर्याप्त व्यवस्था रखें, ताकि नमी, सीलन और बदबू कम हो सके।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 + 17 =

Check Also
Close