hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
लाइफस्टाइल

विशेष प्रकार की स्मार्ट वॉच: हार्ट अटैक आने के तीन घंटे पहले ही अलर्ट कर देगी

अब मरीजों को तीन घंटे पहले ही हृदयाघात (हार्ट अटैक) का संकेत मिल जाएगा। ऐसा संभव होगा एक विशेष प्रकार की स्मार्ट वॉच से। रायपुर के डॉ. भीमराव आंबेडकर अस्पताल स्थित एडवांस्ड कार्डियक इंस्टिट्यूट के प्रमुख चिकित्सक डॉ. स्मित श्रीवास्तव और उनकी टीम ने इस स्मार्ट वॉच पर क्लिनिकल ट्रायल किया है

यह ट्रायल पूरी तरह सफल रहा है। यह दुनिया की पहली ऐसी वॉच होगी जो हार्ट अटैक आने से तीन घंटे पहले ही यूजर को खतरे का अलर्ट दे देगी।

भारत में 500 लोगों पर क्लिनिकल ट्रायल किया गया

क्लिनिकल ट्रायल अमेरिका की प्रतिष्ठित रटगर्स यूनिवर्सिटी की स्पॉन्सरशिप में पूरा किया गया है। 2021-22 में शुरू हुए इस ट्रायल के तहत भारत में 500 लोगों पर क्लिनिकल ट्रायल किया गया। इनमें से 100 मरीजों का ट्रायल रायपुर के एसीआइ में किया गया।

हृदयाघात से होने वाली मौतों में भारत के 20 प्रतिशत मरीज

बीट बाइ बीट 2025 की रिपोर्ट के अनुसार, भारत में हृदयाघात से होने वाली मौत का आंकड़ा विश्व का 20 प्रतिशत है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, 2022 में हृदय और रक्त वाहिका संबंधी बीमारियों से लगभग 1.98 करोड़ लोगों की मौत हुई है।

इनमें से लगभग 85% मौतें सीधे हार्ट अटैक और स्ट्रोक से हुई मानी जाती हैं। यह डिवाइस साइलेंट हार्ट अटैक के शिकार होने वाले मरीजों के लिए किसी वरदान से कम नहीं होगी।

इस तरह काम करती है स्मार्ट वॉच

आम स्मार्ट वॉच केवल पल्स रेट या ब्लड प्रेशर ही नापती हैं, लेकिन जिस स्मार्ट वॉच का क्लिनिकल ट्रायल हुआ है वह बिल्कुल अलग तकनीक पर काम करती है। अमूमन हार्ट अटैक का पता लगाने के लिए खून निकालकर ट्रोपोनिन की जांच की जाती है, लेकिन इस वॉच में लगा खास एआइ सेंसर शरीर से खून का नमूना निकाले बिना ही ट्रोपोनिन के स्तर को माप लेता है।

सेंसर ट्रोपोनिन के बढ़े स्तर को पता कर हार्ट अटैक आने से लगभग तीन घंटे पहले ही नोटिफिकेशन से मरीज को अलर्ट करता है।

संजीवनी बनेगी स्मार्ट वॉच

हाल के दिनों में ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जहां व्यायाम या नृत्य करते समय युवाओं को अचानक दिल का दौरा पड़ा है। यह वॉच उन्हें पहले ही आगाह कर देगी।

गैस और हार्ट अटैक का संदेह

कई बार लोग सीने के गंभीर दर्द को गैस समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। यह वाच इस जानलेवा संदेह को दूर करेगी।

घबराहट (पैनिक) से बचाव

वे मरीज जिन्हें अक्सर सीने में सामान्य दर्द होता है और वे इसे हार्ट अटैक समझकर घबरा जाते हैं, उनके लिए यह वॉच बहुत उपयोगी साबित होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two + 4 =

Back to top button