भारत पर ISIS-K का खतरा बढ़ा, आशंका है कि यह संगठन दक्षिण एशिया और इसके बाद भारत तक पहुंचने की कोशिश कर सकता है

- Advertisement -
- Advertisement -

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि । अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में गुरुवार को हुए फिदायीन हमले में 170 लोग मारे जा चुके हैं। हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन ISIS-K (खुरासान ग्रुप) ने ली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, काबुल में हुए धमाके के बाद भारतीय खुफिया एजेंसियां भी सतर्क हो गई हैं। भारत पर ISIS-K के हमले का खतरा बढ़ गया है। आशंका है कि यह संगठन दक्षिण एशिया और इसके बाद भारत तक पहुंचने की कोशिश कर सकता है। ISIS खुरासान कट्टर इस्लामी शासन थोपना चाहता है।

ISIS-K को IS-K, यानी इस्लामिक स्टेट खुरासान भी कहा जाता है। यह संगठन तालिबान और अल-कायदा से भी कट्टर माना जाता है। भारतीय खुफिया अधिकारियों को आशंका है कि यह ग्रुप जिहादी मानसिकता का विस्तार करना चाहता है। इसकी कोशिश है कि यह सेंट्रल एशिया और फिर भारत तक पहुंचे। इसकी मंशा युवाओं को अपने संगठन से जोड़ने और फिर आतंकी हमले कराने की है।

अधिकारी मानते हैं कि खुरासान ग्रुप खलीफा का निजाम लाना चाहता है और यह भारत तक पहुंचने की कोशिश करेगा। भारतीय खुफिया एजेंसियां इसलिए भी सतर्क हैं क्योंकि केरल और मुंबई के कुछ युवा पहले ISIS में शामिल हो चुके हैं। कुछ और युवाओं को बहकाया जा सकता है।

एक अधिकारी का कहना है कि अगर यह ग्रुप साजिश रचता है तो भारत में कुछ कट्टरपंथी या आतंकी संगठन फिर सिर उठा सकते हैं। खुरासान ग्रुप युवाओं को अपने साथ जोड़ने की कोशिश कर सकता है। अफगानिस्तान में तालिबान का शासन आने के बाद आतंकी संगठनों को नई ताकत मिली है।

भारत में कई हमलों का जिम्मेदार जैश-ए-मोहम्मद अब अफगानिस्तान के हेलमंद प्रांत पहुंच गया है। इसकी सीमा कंधार से लगती है। इसी तरह लश्कर-ए-तैयबा पूर्वी अफगानिस्तान के कुनार प्रांत से ऑपरेट कर रहा है। 2008 के मुंबई हमलों के पीछे लश्कर ही जिम्मेदार था।

एक सूत्र के मुताबिक, काबुल में गुरुवार को हुआ आतंकी हमला वास्तव में तालिबान को भी एक मैसेज है कि वो सुरक्षा बंदोबस्त नहीं कर सकता। खुरासान ग्रुप तालिबान सरकार में भी अपना शेयर चाहता है

यह संगठन सबसे पहले 2014 में सामने आया। बाद में इसकी पहचान एक बेहद दुर्दांत और वहशी संगठन के तौर पर होने लगी। हक्कानी नेटवर्क और पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI से इसके रिश्ते हैं। अमेरिकी अफसर मानते हैं कि इस ग्रुप में पाकिस्तानी और उज्बेक शामिल हैं। खास बात यह है कि इस संगठन और अफगान तालिबान के बीच भी दुश्मनी है। हालांकि, ये साफ नहीं है कि इराक और सीरिया में एक्टिव IS से इसके कितने करीबी रिश्ते हैं।

- Advertisement -

Latest news

– онлайн казино и покер рум.1455

Покердом - онлайн казино и покер рум ▶️ ИГРАТЬ ...
- Advertisement -

ज़रूर पढ़े

इंदौर: नाबालिग को हुआ पंजाब के लड़के से प्रेम, पबजी खेल से हुई थी दोनों की जान- पहचान, पहुँच गयी पंजाब उससे मिलने

परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत पर; पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो दस दिन बाद आरोपी और लड़की को इंदौर ले आई।...

कमलनाथ के नरसिंहपुर आगमन को लेकर करेली ब्लाक कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

राष्ट्र आजकल/पूनम दीक्षित/ करेली नरसिंहपुर: 19 मार्च को विशाल आमसभामध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का 19 मार्च को...

सिंधिया: किसने क्या किया- क्या नहीं किया, कांग्रेस को खुद नहीं पता अपने नेताओं के बारे में

कांग्रेस खुद ही नहीं जानती कि उनके नेता ने क्या किया और क्या नहीं. कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य...

Related news

The Maturation of Google Search: From Keywords to AI-Powered Answers

The Maturation of Google Search: From Keywords to AI-Powered Answers Following its 1998 inception, Google Search has morphed from a elementary keyword analyzer...

Mellstroy онлайн казино приложение.1259

Mellstroy онлайн казино - приложение ▶️ ИГРАТЬ ...

Odkryj Świat Spinanga z Niezwykłym Logowaniem

Odkryj Świat Spinanga z Niezwykłym Logowaniem Spis Treści Wprowadzenie do...

Jak usunąć konto Slottica i uniknąć problemów z obsługą klienta

Jak usunąć konto Slottica i uniknąć problemów z obsługą klientaUsunięcie konta Slottica jest procesem stosunkowo prostym, jednak wymaga odpowiedniego podejścia, aby uniknąć problemów z...
- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here