hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
मनोरंजन

कपिल शर्मा को लगा झटका, ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ शुरू होते ही कानूनी पचड़े में फंसे   

'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में किया केस

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि। कपिल शर्मा एक बार फिर विवादों में फंसते हुए नजर आ रहे हैं। मामला उनके शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ से जुड़ा है, जो नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होता है। तीसरे सीजन में तीन गानों को बिना इजाजत के इस्तेमाल करने पर कॉपी राइट का उल्लंघन हुआ है। जानिए क्या है पूरा मामला।फेमस कॉमेडियन कपिल शर्मा का शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ काफी पॉपुलर है। ये नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होता है। हाल ही में इसके नए सीजन के पहले एपिसोड को स्ट्रीम किया गया, जिसमें प्रियंका चोपड़ा मेहमान बनकर आईं। पर कॉपीराइट के उल्लंघन को लेकर ये शो विवादों में आ गया है। अपने एपिसोड में बॉलीवुड गाने इस्तेमाल करने की वजह से इसे कानूनी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है,

जो सभी नेटफ्लिक्स पर तीसरे सीजन में दिखाए गए थे।फोनोग्राफिक परफॉर्मेंस लिमिटेड इंडिया ने ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में केस किया है। मेकर्स पर तीन गानों का बिना इजाजत इस्तेमाल करने का आरोप है। एक ‘मुन्ना भाई MBBS’ का ‘M बोले तो’, ‘कांटे ‘ का ‘रामा रे’ और ‘देसी बॉयज’ का ‘सुबह होने ना दे’। इन गानों का इस्तेमाल शो के तीसरे सीजन में किया गया था।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

15 − ten =

Back to top button