hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
मनोरंजन

19 मार्च को रिलीज हुई फिल्म कॉकटेल 2 की कमाई विदेशों में काफी अच्छी हो रही 

फिल्म 'कॉकटेल 2' बॉक्स ऑफिस पर अपने कदम जमा चुकी है

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि | मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई शाहिद कपूर-कृति सेनन और रश्मिका मंदाना फिल्म ‘कॉकटेल 2’ को कितनी भी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा हो, लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपने कदम जमा चुकी है। रॉम-कॉम ड्रामा मूवी को सिनेमाघरों में आए हुए महज 8 दिन ही हुए हैं और इस बीच अक्षय कुमार-सुनील शेट्टी की ‘वेलकम टू द जंगल ने बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दे दी है।हालांकि, इस कॉमेडी ड्रामा फिल्म की आहट ‘कॉकटेल 2’ को उसके मकसद से टस से मस नहीं कर पाई है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर मूवी जितनी तेज रफ्तार से कमा रही है, उसे कई गुना ज्यादा तेज यह वर्ल्डवाइड दौड़ रही है। 8 दिन में फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन हुआ

शाहिद कपूर और कृति सेनन स्टारर फिल्म ‘कॉकटेल 2’ का खुमार दुनियाभर में ऑडियंस के सिर चढ़कर बोल रहा है। यह फिल्म नॉर्थ अमेरिका से लेकर यूनाइटेड किंगडम, मिडिल ईस्ट और ऑस्ट्रेलिया में ऑडियंस को काफी पसंद आ रही है। एक हफ्ते में ही इस फिल्म ने दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर तकरीबन 108 करोड़ का बिजनेस किया था। अब मूवी के 8वें दिन की वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर कमाई के आंकड़े सामने आ चुके हैं। सैकनिल्क डॉट कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, होमी अदजानिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 8 दिनों के अंदर कुल 114.67 करोड़ तक का बिजनेस कर लिया है। शुक्रवार को वेलकम टू द जंगल की रिलीज के बाद भी मूवी की सिंगल डे कमाई वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 5.72 करोड़ तक की हुई है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 − 8 =

Back to top button