hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
ताजा खबरेंदेश
Trending

दिल्ली और हरियाणा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अभिजीत दीपके, सौरभ दास, रांका तीनों हिरासत में

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के बड़े प्रदर्शन से पहले दिल्ली और हरियाणा पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। दिल्ली पुलिस ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन का आह्वान करने वाले अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरभ दास को दिल्ली पहुंचते ही प्लेन के भीतर से हिरासत में ले लिया। उधर गुरुग्राम पुलिस ने यूट्यूबर ध्रुव राठी को हिरासत में ले लिया।

मैं यहां गिरफ्तार होने आया हूं- अभिजीत दीपके

अभिजीत दीपके को जब फ्लाइट में पुलिस हिरासत में लेने पहुंची तब उन्होंने पुलिसवालों से कहा, ‘मैं यहां गिरफ्तार होने आया हूं, मुझे गिरफ्तार कर लीजिए।’ इस पर पुलिस ने कहा, ‘नहीं, यह गिरफ्तारी नहीं है। कृपया सहयोग करें।’

CJP के इस प्रदर्शन के मद्देनजर दिल्ली पुलिस और सुरक्षाबल पूरी तरह अलर्ट पर हैं। जंतर-मंतर और आसपास के संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है, ताकि कानून-व्यवस्था पूरी तरह बनी रहे।

सीजेपी समर्थक हिरासत में लिए गए

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए कनॉट प्लेस के रास्ते आगे बढ़ रहे सीजेपी के कई कार्यकर्ताओं को दिल्ली पुलिस ने रास्ते में ही रोककर हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने सभी रेलवे स्टेशनों पर तैनात रेलवे सुरक्षा बल (GRP/RPF) को निर्देश जारी किए हैं कि यात्रियों की सघन चेकिंग और पूछताछ की जाए। स्टेशनों पर यदि कोई भी व्यक्ति प्रदर्शन में शामिल होने के इरादे से आता हुआ पाया जाता है, तो उसे तत्काल हिरासत में लेने के आदेश दिए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − 14 =