hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
ताजा खबरेंमध्यप्रदेश
Trending

पर्यटकों से भरा क्रूज डूबा, 6 शव मिले:15 से ज्यादा लापता, 19 को सुरक्षित बचाया

मध्यप्रदेश के जबलपुर में नर्मदा नदी पर बने बरगी डैम में गुरुवार शाम पर्यटकों से भरा क्रूज डूब गया। पुलिस के मुताबिक, 6 शव बरामद किए गए हैं। 19 को सुरक्षित बचा लिया गया। 15 से ज्यादा अब भी लापता हैं। हादसा डैम के किनारे से 300 मीटर आगे हुआ।

बरगी सिटी एसपी (CSP) अंजुल मिश्रा ने बताया कि MP टूरिज्म के क्रूज में 40 से 45 लोग सवार थे। अचानक आई आंधी के कारण ये हादसा हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही SDRF की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए पहुंची।

अंधेरा होने की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में परेशानी आई। हालांकि बड़ी टॉर्च का इस्तेमाल करके लोगों की तलाश की जा रही है। रेस्क्यू के बीच वहां कुछ देर बारिश भी शुरू हो गई थी। एसडीआरएफ ने गैस कटर की मदद से क्रूज को काटकर एक शख्स को बचाया। वह 3 घंटे से अंदर फंसा हुआ था।

डैम में डूबे क्रूज को रस्सियों से बांध दिया गया है। मौके पर मौजूद SDRF की टीम और अन्य लोग मिलकर रस्सी खींचकर क्रूज को बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं।

पायलट का दावा: लाइफ जैकेट पहनने का मौका नहीं मिला’

क्रूज पायलट महेश ने बताया कि वह पिछले 10 साल से क्रूज चला रहा है और पूरी तरह प्रशिक्षित व लाइसेंसधारी है। उनके मुताबिक क्रूज में सभी सुरक्षा इंतजाम और पर्याप्त लाइफ जैकेट मौजूद थे, लेकिन तूफान इतनी तेजी से आया कि यात्रियों को लाइफ जैकेट पहनने का मौका नहीं मिल सका।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 − two =

Back to top button