hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
भोपाल
Trending

तंबाकू और गुटखा बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा, 60 करोड़ से ज्यादा की पकड़ी टैक्स चोरी

राजधानी भोपाल में गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (जीएसटी) इंटेलिजेंस विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तंबाकू और गुटखा बनाने वाली फैक्ट्री पर छापा मारा है। इस छापेमारी में 60 करोड़ रुपये से अधिक की कथित टैक्स चोरी का पता चला है।

नवाबगंज के न्यू चौकसे नगर में चल रही थी फैक्ट्री
यह फैक्ट्री शहर के नवाबगंज इलाके के न्यू चौकसे नगर में स्थित है। अधिकारियों के मुताबिक यह फैक्ट्री गैर-कानूनी तरीके से चलाई जा रही थी और परिसर में मशीनों को छिपाकर रखा गया था। यहां “गुरु” ब्रांड नाम से तंबाकू उत्पाद बनाए जा रहे थे।
बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी के साक्ष्य मिले
छापेमारी के दौरान जीएसटी इंटेलिजेंस के अधिकारियों को बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी के साक्ष्य मिले हैं। विभाग वित्तीय अनियमितताओं की पूरी स्थिति का पता लगाने के लिए जांच कर रहा है। अधिकारियों का कहना है कि इस फैक्ट्री के संचालन में और किन-किन लोगों की भूमिका है, इसका भी पता लगाया जा रहा है और उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

संचालक गिरफ्तार, अभियान जारी
मामले में फैक्ट्री संचालक सुरेश सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। यह कार्रवाई टैक्स चोरी और बिना स्वीकृति के मैन्युफैक्चरिंग गतिविधियों में शामिल व्यवसायों की पहचान के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई है। तंबाकू और गुटखा इकाइयां टैक्स नियमों के दायरे में आती हैं, इसलिए विभाग ऐसे मामलों में सख्ती से जांच कर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8 − 2 =

Back to top button