
राजधानी भोपाल के रातीबड़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत सूरज नगर में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। सेवानिवृत्त आईएएस (IAS) अधिकारी राकेश अग्रवाल की उनके ही घर में गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही रातीबड़ थाना पुलिस, वरिष्ठ अधिकारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
पत्नी के साथ घर पर मौजूद थे पूर्व अफसर
मिली जानकारी के अनुसार, रिटायर्ड आईएएस राकेश अग्रवाल अपनी पत्नी के साथ सूरज नगर स्थित निज निवास पर रहते थे। शुरुआती जांच में घर पर काम करने वाले एक नौकर पर शक जताया जा रहा है। ऐसा इसलिए है क्योंकि वो घटना के बाद से गायब है।





