hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
भोपालमध्यप्रदेश

ई-रिक्शा चोरी होने के बाद परेशान युवक ने की आत्महत्या 

आर्थिक तंगी से जूझ रहा था, छह दिन पहले उसने जहरीला पदार्थ खा लिया 

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि, भोपाल। टीलाजमालपुरा थाना क्षेत्र में एक युवक ने जहर खाकर अपनी जान दे दी। युवक अपना ई-रिक्शा चोरी होने के बाद से परेशान था और आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। छह दिन पहले उसने जहरीला पदार्थ खा लिया था। हमीदिया अस्पताल में उपचार के दौरान बुधवार शाम उसकी मौत हो गई।

टीलाजमालपुरा पुलिस को मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला है, लेकिन उसके भाई ई-रिक्शा चोरी होने के बाद से उसे तनाव में होना बताया है। पुलिस के अनुसार रविदासपुरा निवासी 41 वर्षीय जीतू रैकवार पुत्र नन्नूलाल रैकवार ई-रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। करीब चार महीने पहले उसका ई-रिक्शा चोरी हो गया था।

आर्थिक तंगी के कारण वह मानसिक तनाव में आ गया और धीरे-धीरे शराब का आदी बन गया था। चार जून को जीतू की पत्नी और मां मुंबई में एक रिश्तेदार को देखने मुंबई गए थे। तभी जीतू ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया उसकी तबीयत बिगड़ने पर स्वजन उन्हें तत्काल हमीदिया अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज शुरू किया गया। डाक्टरों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन हालत लगातार गंभीर बनी रही। करीब छह दिन तक इलाज चलने के बाद बुधवार शाम दम तोड़ दिया। पुलिस खुदकुशी के कारणों की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 + 9 =

Back to top button