hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu

मध्यप्रदेश

रेलवे ट्रैक पर मिला पटवारी का शव

शाम को उन्हीं की कार में मिले बच्चों के शव, बच्चों को अपने साथ लेकर निकला था मृतक

नर्मदापुरम। जिले के पिपरिया में रविवार को बरेली निवासी पटवारी अजय धाकड़ का शव रेलवे ट्रेक पर मिला। वहीं स्टेशन की पार्किंग में खड़ी उनकी कार में उनके दोनों बच्चों समर्थ और शिवा के शव मिले। मामले का पर्दाफाश होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि मृतक पटवारी धाकड़ ने अपने दोनों बच्चों की हत्या की उसके बाद स्वयं से भी ट्रेन के सामने आकर जान दे ही। हालांकि इस मामले में अभी पुलिस कुछ भी स्पष्ट नहीं बता पा रही है। देर शाम तक पुलिस मामले की जांच करती रहीं। वहीं बच्चों सहित अन्य शवों का पाेस्टमार्टम सोमवार को होने की बात भी अधिकारी कर रहे हैं।

मृतक अजय धाकड़ रायसेन जिले के बरेली के निवासी था। साथ ही वह उदयपुरा में पटवारी के पद पर पदस्थ थे। घटना रविवार दोपहर वह अपने दोनों बच्चों को लेकर बरेली से निकला था। कोई सूचना नहीं मिलने पर स्वजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान देर शाम स्वजनों को पिपरिया रेलवे स्टेशन पर उनका शव मिलने की सूचना मिली। उसके बाद किसी ने रेलवे स्टेशन की पार्किंग में उनकी कार देखी। जांच में कार के भीतर से दोनों बच्चों के शव बरामद हुए। अब जीआरपी व स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × three =

Check Also
Close