प्रथम, द्वितीय और तृतीय श्रेणी के विभिन्न पदों में पदोन्नति के आदेश
पात्र कर्मचारियों की वरिष्ठता सूची के आधार पर पदोन्नति

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि, भोपाल। नगर निगम में कार्यरत 243 अधिकारी-कर्मचारियों को प्रमोशन दिया गया है। निगम प्रशासन ने सोमवार देर शाम प्रथम, द्वितीय और तृतीय श्रेणी के विभिन्न पदों पर तीन दिन में पदोन्नत होने वाले कर्मचारियों की सूची के आदेश जारी कर दिए हैं। आदेश जारी होते हुए कर्मचारियों ने कमिश्नर सहित महापौर को धन्यवाद दिया। निगम आयुक्त संस्कृति जैन के निर्देश पर सामान्य प्रशासन विभाग ने पात्र कर्मचारियों की वरिष्ठता सूची के आधार पर पदोन्नति की प्रक्रिया पूरी की।
इसके तहत प्रथम श्रेणी में एक अधिकारी को मुख्य अभियंता पद पर पदोन्नत किया गया है। द्वितीय श्रेणी में 13 सहायक यंत्री और दो स्वच्छता अधिकारियों को पदोन्नति मिली है। इसके अलावा तृतीय श्रेणी में एक उपयंत्री, तीन मुख्य स्वच्छता निरीक्षक, दो उद्यान निरीक्षक, तीन सहायक ग्रेड-एक, एक स्वच्छता निरीक्षक, 58 स्वच्छता पर्यवेक्षक, छह लेखापाल, 26 उप स्वास्थ्य निरीक्षक, 14 सहायक ग्रेड-तीन, छह उद्यान पर्यवेक्षक, 42 उप स्वच्छता पर्यवेक्षक तथा 65 सहायक ग्रेड-2 कर्मचारियों को पदोन्नत किया गया है। निगम का मानना है कि पदोन्नति से कर्मचारियों को का उत्साह बढ़ेगा और निगम के कार्यों के संचालन में भी सकारात्मक प्रभाव दिखाई देगा। राजकुमार, राजेश और जितेन्द्र बने मुख्य स्वच्छता निरीक्षण जारी आदेश के मुताबिक, रागिनी, विशाल, दीप, अनुज, संजय और प्रियंका को सहायक लेखापाल से लेखापाल, राजकुमार, राजेश, जितेन्द्र को स्वच्छता निरीक्षक से मुख्य स्वच्छता निरीक्षक, आशीष को स्वच्छता पर्यवेक्षक से स्वच्छता निरीक्षक बनाया गया है। शैलेष, रूखसाना, गगन, काशिफ, दीपक, अनीस, वर्षा, चेतन, अनस, मुताहिर, परवेज, सोहेल, वसीम, मोहन, कैलाश, सुभाष, शिशिर, अनिल, जैबा, सूफिया, युनूस, नीलेश, नरेश, रमन, कपिल और राजा को सहायक राजस्व निरीक्षक से राजस्व निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया।




