भोपालमध्यप्रदेश
Trending
अमित शाह का भोपाल दौरा; नए कानूनों पर केंद्रित प्रदर्शनी का किया उद्घाटन, उज्जैन को 255 करोड़ रुपये के डेयरी प्लांट का दिया तोहफा

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह राजधानी में गोपालकों के सम्मेलन को पहुंचे। यहां उन्होंने देश में लागू हुए तीन नए आपराधिक कानूनों के बाद आए व्यवस्थागत परिवर्तनों पर आधारित एक विशेष प्रदर्शनी का उद्घाटन किया और उसका गहन अवलोकन किया। इसके बाद वे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ गौपालक सम्मेलन के मंच पर भी शामिल हुए।
प्रदर्शनी का बारीकी से किया निरीक्षण
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दोपहर 12:13 बजे प्रदर्शनी का अवलोकन शुरू किया। प्रदर्शनी के माध्यम से यह दर्शाया गया था कि नए कानूनों के लागू होने के बाद पुलिस और न्याय प्रणाली में किस तरह से तकनीकी और प्रक्रियात्मक बदलाव आए हैं।





