hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu

ताजा खबरेंदेश
Trending

किन्नर समुदाय के दो गुटों के बीच विवाद; सड़क पर नग्न प्रदर्शन और UP पुलिस पर उठाया हाथ

बधाई मांगने के क्षेत्र (इलाके) के वर्चस्व को लेकर किन्नर समुदाय के दो गुटों के बीच जारी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. नवाबाद क्षेत्र में एसएसपी कार्यालय और पुलिस लाइन गेट के बाहर किन्नरों के जोरदार प्रदर्शन, नग्न अवस्था में हंगामे और सड़क जाम करने के बाद इलाके में अअफरा-तफरी मच गई. आम जनता से अभद्रता और पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की के आरोप में कार्रवाई करते हुए नवाबाद पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

बधाई क्षेत्र को लेकर दो गुटों के बीच हुआ था विवाद
झांसी के नवाबाद थाना क्षेत्र के कोछा भांवर मोहल्ले में 21 अक्टूबर 2026 को बधाई क्षेत्र को लेकर किन्नर समुदाय के दो गुटों के बीच विवाद हुआ था. दोनों पक्ष शिकायत लेकर नवाबाद थाने पहुंचे थे. यहां एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप के दौरान अंशिका उर्फ अभिषेक द्वारा दूसरे पक्ष पर दबाव बनाने के उद्देश्य से अपने साथ लाई गई फिनायल पीने का प्रयास किए जाने की बात पुलिस ने बताई है. इसके बाद उनका उपचार कराया गया था. शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया था.

पुलिस लाइन गेट के सामने प्रदर्शन, यातायात हुआ प्रभावित
इसी विवाद को लेकर 24 अक्टूबर को किन्नरों ने नवाबाद थाना क्षेत्र में पुलिस लाइन गेट के सामने प्रदर्शन किया. आरोप है कि प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर पुलिस बैरियर लगाकर यातायात बाधित किया और नग्न अवस्था में अश्लील प्रदर्शन किया. इस दौरान आम राहगीरों के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने के आरोप भी लगे. पुलिस के अनुसार, प्रदर्शन के कारण इलाइट चौराहे से जेल चौराहे के बीच यातायात प्रभावित हुआ. प्रदर्शनकारियों ने पुलिसकर्मियों के साथ भी धक्का-मुक्की की और सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की.

नवाबाद पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों को किया गिरफ्तार
मामले में नवाबाद थाने में मुकदमा संख्या 594/2026 दर्ज किया गया है. पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 191(2), 285, 293, 296, 121(1), 132, 223 और 221 के तहत कार्रवाई की है. पुलिस के मुताबिक, मामले में पांच नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है और उन्हें संबंधित न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8 − 1 =

Check Also
Close