hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu

भोपालमध्यप्रदेश

भोपाल के कोलार में भीषण सड़क हादसा

इंजीनियर को तेज रफ्तार कार ने कुचला

भोपाल। कोलार क्षेत्र में मंदाकिनी कॉलोनी के पास सड़क पर पैदल चल रहे मां-बेटे को पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में 35 वर्षीय अभिषेक अहिरवार की मौत हो गई, जबकि उनकी मां घायल हो गईं। टक्कर इतनी तेज थी कि मां-बेटे करीब 10 फीट दूर जा गिरे। अभिषेक दीपावली मनाने के लिए दो दिन पहले ही बेंगलुरु से भोपाल आए थे। कोलार पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है, जबकि घटना के 24 घंटे बाद भी आरोपित चालक की पहचान नहीं हो सकी है।

पुलिस के अनुसार घटना शनिवार शाम करीब छह बजे भूमिका रेसीडेंसी के पास हनुमान मंदिर के सामने हुई। कोलार के मंदाकिनी क्षेत्र में रहने वाले अभिषेक बेंगलुरु में इंजीनियर थे। वह शाम को अपनी मां के साथ किराने का सामान लेने पैदल निकले थे। दोनों कोलार मुख्य सड़क से गुजर रहे थे, तभी पीछे से आई कार ने पहले मां और फिर अभिषेक को टक्कर मार दी। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने अभिषेक को मृत घोषित कर दिया। उनकी शादी करीब एक साल पहले हुई थी।
कोलार पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, लेकिन हादसे के 24 घंटे बाद भी चालक की पहचान नहीं हो सकी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7 + eighteen =

Check Also
Close