hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
भोपालमध्यप्रदेश

गर्भवती नवविवाहिता की मौत, पति और सास पर केस दर्ज

मृतका के मोबाइल में मिला सुसाइड नोट, बना जांच का अहम आधार

राष्ट्र आजकल प्रतिनिधि, भोपाल। बैरागढ़ थाना क्षेत्र के संजय नगर में नवविवाहिता और गर्भवती महिला भारती मेवाड़ा (30) की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस जांच में महत्वपूर्ण खुलासे हुए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ है कि महिला की मौत फांसी लगने से हुई थी। जबकि घटना के बाद उसके पति ने पुलिस और स्वजनों को गुमराह करने के लिए इसे सड़क हादसा बताने की कोशिश की थी। मामले की जांच के दौरान मृतका के मोबाइल फोन से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसके आधार पर पुलिस ने पति विकास मेवाड़ा और उसकी मां रजनी के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार 6 जून की दोपहर करीब 12 बजे भारती मेवाड़ा ने अपने घर में फांसी लगा ली थी। घटना की जानकारी विकास के छोटे भाई ने उसे फोन पर दी थी। इसके बाद विकास घर पहुंचा और पत्नी को अस्पताल लेकर गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक पूछताछ में विकास ने पुलिस को बताया था कि वह अपनी गर्भवती पत्नी को अस्पताल लेकर जा रहा था। इसी दौरान उसका दुपट्टा बाइक के पहिये में फंस गया, जिससे गला दबने के कारण उसकी मौत हो गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 1 =

Back to top button