hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
मध्यप्रदेश

किसान के घर घुसे चोर, दीवार काटकर पेटी में रखे लाखों के जेवर और नकदी पर हाथ साफ किया

जिले के गाड़ासरई थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गन्नागुड़ा में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक किसान के घर की दीवार में सेंध लगाकर सोने-चांदी के जेवरात सहित नकदी पार कर दी।

प्रारंभिक तौर पर पीड़ित द्वारा चोरी की वारदात में लाखों रुपए कीमत के सोने-चांदी के जेवरात चोरी किए जाने की बात बताई जा रही है।

दीवार काटकर घर में घुसे चोर

घटना की सूचना लगते ही पुलिस बल मंगलवार की सुबह मौके पर पहुंचा और जांच प्रारंभ की। पुलिस ने बताया कि गन्नागुड़ा निवासी किसान राम प्रसाद मरपाची के आमने-सामने दो घर हैं। एक घर में वे और उनका परिवार रहता है और दूसरे मकान में सामग्री रखी हुई है।

लाखों के जेवर और सामान पर हाथ साफ

सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात अज्ञात चोर खिड़की के पास की दीवार काटकर अंदर घुस गए और पेटी में रखे सोने-चांदी के जेवरात पार कर दिए। घर का सामान भी बिखरा हुआ पड़ा हुआ था। पुलिस वारदात के संबंध में स्थानीय लोगों से भी पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 − 8 =

Back to top button