hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
भोपालमध्यप्रदेश
Trending

जल्द खुलेगा एम्स भोपाल में IVF सेंटर, ट्रीटमेंट का मिनिमम खर्च 50 हजार रुपये

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में जल्द ही इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ) सेंटर खुलने जा रहा है। प्रदेश में यह पहला सरकारी आईवीएफ सेंटर होगा, जो निसंतान दंपतियों के जीवन में खुशियां लाएगा। सेंटर की सबसे अहम बाद यह है कि जहां प्राइवेट अस्पतालों में आईवीएफ ट्रीटमेंट का खर्च लाखों रुपये आता है, वहीं यहां मिनिम खर्च 50 हजार रुपये से 80 हजार के बीच आएगा।

इसके पहले एम्स दिल्ली और एम्स रायपुर में आईवीएफ सेंटर शुरू किया जा चुके हैं। अब एम्स भोपाल में इसे शुरू किया जा रहा है। 20 करोड़ रुपये की लागत से यह सेंटर तैयार किया गया है। इसमें निसंतान दंपतियों के लिए सभी तरह की जांच और इलाज उपलब्ध होगा। सबसे खास बात यह है कि आर्थिक रूप से कमजोर दंपती भी इस सेंटर में इलाज के जरिए संतान पा सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve − 2 =

Back to top button