फार्महाउस जुआकांड : आरोपियों से पूछताछ के बाद 4 पुलिसकर्मी लाइन अटैच

महू तहसील के मानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत 10 मार्च की रात को आईएएस वंदना वैद्य के फार्म हाउस पर पकड़ाए जुए में कार्रवाई करते हुए एसपी यांगचेन डोलकर ने मानपुर थाने पर पदस्थ चार और पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच किया है।
यह कार्रवाई सोमवार को पुलिस द्वारा आरोपित कुबड़ा से पूछताछ करने के बाद की गई है। वहीं मुख्य आरोपित कुबड़ा ने यह भी बताया कि उसकी बातचीत पटेल पैलेस वाला महेंद्र पटेल से हुई थी।
उसने जुआ खेलने के लिए जगह उपलब्ध कराई और पुलिस से सेटिंग होने की भी बात कही थी। पुलिस महेंद्र पटेल को पहले ही आरोपित बना चुकी है।
आरोपित जगदीश कुबड़ा
पर अब तक पटेल गिरफ्तार नहीं हुआ है। जुआकांड में अब तक कुल 7 पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जा चुकी है। इसमें 11 मार्च को तत्कालीन थाना प्रभारी निरीक्षक लोकेंद्र सिंह हिहोर, उनि मिथुन ओसारी और सउनि रेशम गिरवाल को निलंबित किया जा चुका है।
वहीं मंगलवार को एसपी यांगचेन डोलकर भुटिया द्वारा थाने के उनि त्रिलोक बोरासी, सउनि सुरेश भदौरिया, सउनि नीलेश यादव और आरक्षक सुशांत को लाइन अटैच किया है।
आरोपित महेंद्र पटेल
महू तहसील के मानपुर थाना क्षेत्र में फार्म हाउस जुआ कांड में 4 और पुलिस कर्मियों को लाइन अटैच किया है। इसमें मानपुर थाने के उप निरीक्षक त्रिलोक बोरासी, सहायक उप निरीक्षक सुरेश भदौरिया, सहायक उप निरीक्षक नीलेश यादव और आरक्षक सुशांत को लाइन अटैच किया है। सभी पर जुआ कांड में संलिप्तता को ले कर कार्रवाई की है। इसके पूर्व थाना प्रभारी लोकेन्द्र सिंह हिहोर, एसआई मिथुन ओसारी और एएसआई रेशम गिरवाल को पूर्व में निलंबित किया जा चुका है।






