hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
ताजा खबरेंदेश
Trending

महाकुंभ से फेमस IIT वाले बाबा अभय सिंह ने रचाई शादी, कर्नाटक की इंजीनियर बनीं हमसफर

महाकुंभ के दौरान अपनी उच्च शिक्षा और आध्यात्मिक जीवन के संगम से दुनिया को हैरान करने वाले अभय सिंह (IIT बाबा) अपनी पत्नी के साथ झज्जर स्थित घर पहुंचे। अभय सिंह ने बीते 15 फरवरी को शिवरात्रि के पावन अवसर पर हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध अघंजर मंदिर में पारंपरिक रीति-रिवाजों से शादी की। इसके बाद 19 फरवरी को दोनों ने कोर्ट मैरिज कर अपने रिश्ते को कानूनी रूप भी दिया।

कर्नाटक की बहू और झज्जर का बेटा

अभय सिंह की पत्नी मूल रूप से कर्नाटक की रहने वाली हैं और पेशे से वह भी एक इंजीनियर हैं। वर्तमान में यह नवविवाहित जोड़ा हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में रह रहा है। अभय सिंह के झज्जर पहुंचने पर उनकी माता ने पारंपरिक तरीके से बहू की आरती उतारी और मिठाई खिलाकर गृह प्रवेश कराया। उनके पिता कर्ण सिंह, जो झज्जर के प्रतिष्ठित वकील और बार एसोसिएशन के प्रधान रह चुके हैं, ने इस मिलन पर प्रसन्नता व्यक्त की।

आखिर कौन हैं ‘IIT बाबा’ अभय सिंह?

अभय सिंह की कहानी किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं है। वह उन चुनिंदा युवाओं में शामिल हैं जिन्होंने भौतिक सुख-सुविधाओं और शानदार करियर को छोड़कर अध्यात्म का रास्ता चुना था।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − seventeen =

Back to top button