मोबाइल की स्क्रीन अनलॉक करते ही भूल जाते हैं- क्यों खोला फोन?

क्या आपके साथ कभी ऐसा हुआ है कि आप किसी को मैसेज करने या अलार्म लगाने के लिए फोन उठाते हैं, स्क्रीन अनलॉक करते हैं और फिर शून्य होकर सोचते हैं – “अरे, मैंने फोन क्यों उठाया था?” अगर हां, तो आप अकेले नहीं हैं। डॉ. गौरव गुप्ता के अनुसार, इसके पीछे चार प्रमुख मनोवैज्ञानिक कारण जिम्मेदार हैं।
1. वर्किंग मेमोरी का सीमित होना (Working Memory Capacity)
हमारा दिमाग एक ‘शॉर्ट-टर्म नोटपैड’ की तरह काम करता है, जिसे वर्किंग मेमोरी कहते हैं। इसकी क्षमता बहुत कम समय के लिए जानकारी सहेजने की होती है।
ओवरलोड: जैसे ही फोन अनलॉक होता है, स्क्रीन पर मौजूद ब्राइट ऐप्स, अनरीड मैसेज और नोटिफिकेशन्स का ‘हमला’ होता है। इस कॉग्निटिव ओवरलोड के कारण दिमाग पुराने विचार को डिलीट कर नई सूचनाओं को प्रोसेस करने लगता है।
2. डोपामाइन का जाल (Dopamine Trapped)
स्मार्टफोन ऐप्स को इस तरह बनाया गया है कि वे हमारे दिमाग में डोपामाइन (Dopamine) रिलीज करें।
इंस्टेंट ग्रेटिफिकेशन: फोन उठाते ही दिमाग उस ‘रिवॉर्ड’ या खुशी की तलाश करने लगता है जो उसे सोशल मीडिया स्क्रॉल करने से मिलती है। इस प्रक्रिया में वह उस ‘बोरिंग काम’ को भूल जाता है जिसके लिए फोन उठाया गया था और मनोरंजन की ओर भागने लगता है।
3. मसल मेमोरी और डिजिटल थकान (Muscle Memory & Fatigue)
कई बार फोन उठाना एक जागरूक फैसला नहीं, बल्कि एक यांत्रिक क्रिया (Habit) बन जाता है।
अटेंशन फटीग: दिन भर डिजिटल सूचनाओं के बीच रहने से हमारा दिमाग अटेंशन फटीग (ध्यान की थकान) का शिकार हो जाता है। थका हुआ दिमाग किसी भी विचार को मजबूती से पकड़कर नहीं रख पाता और छोटे से डिस्ट्रैक्शन से भी भटक जाता है।

















