hi Hindi en English pa Punjabi ur Urdu
State City Dropdown
मध्यप्रदेश

सतना में खेल-खेल में 6 साल की मासूम के प्राइवेट पार्ट में घुसा सरिया ,ऑपरेशन से बची जान

जिले में एक हृदय विदारक घटना सामने आई, जहां छह वर्षीय मासूम के साथ खेल-खेल में हुआ हादसा जानलेवा बन गया। टिकरिया गांव निवासी अमन रावत घर के बाहर लोहे की सरिया से खेल रहा था, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से वह सीधे सरिया पर गिर पड़ा। सरिया उसके शरीर के अत्यंत संवेदनशील हिस्से में घुस गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया

घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया और बच्चे को तत्काल मझगवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने स्थिति गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

इमरजेंसी में उपचार शुरू किया

जिला अस्पताल पहुंचते ही मेडिकल कॉलेज की टीम ने बिना समय गंवाए इमरजेंसी में उपचार शुरू किया। सर्जरी विभाग के एचओडी डॉ. अनुराग जैन के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम ने तुरंत ऑपरेशन का निर्णय लिया। टीम में डॉ. आनंद गुप्ता, डॉ. नीलेश पांडेय और डॉ. सौहार्द जैन शामिल रहे।

ऑपरेशन में सरिया को बाहर

करीब आधे घंटे तक चले जटिल ऑपरेशन में डॉक्टरों ने बेहद सावधानी से सरिया को बाहर निकाला और मासूम की जान बचा ली। डॉक्टरों के अनुसार यदि इलाज में थोड़ी भी देरी होती, तो अत्यधिक रक्तस्राव या संक्रमण जानलेवा साबित हो सकता था। फिलहाल बच्चा सर्जिकल वार्ड में भर्ती है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen + 1 =

Back to top button